Himachal Weather Update: मौसम साफ रहने से सामान्य होने लगा तापमान, केलंग में माइनस तीन डिग्री

Himachal Weather Update हिमाचल प्रदेश में दो दिन तेज धूप पड़ने से तापमान फिर से बढ़ने लगा है। समूचे राज्य में मौसम साफ रहने से तापमान में सुधार आया है। प्रदेश के आठ शहरों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री से अधिक रहा।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Mon, 26 Apr 2021 07:44 AM (IST) Updated:Mon, 26 Apr 2021 07:44 AM (IST)
Himachal Weather Update: मौसम साफ रहने से सामान्य होने लगा तापमान, केलंग में माइनस तीन डिग्री
हिमाचल प्रदेश में दो दिन तेज धूप पड़ने से तापमान फिर से बढ़ने लगा है।

धर्मशाला/शिमला, जेएनएन। Himachal Weather Update: हिमाचल प्रदेश में दो दिन तेज धूप पड़ने से तापमान फिर से बढ़ने लगा है। समूचे राज्य में मौसम साफ रहने से तापमान में सुधार आया है। प्रदेश के आठ शहरों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री से अधिक रहा। आने वाले दो दिनों के दौरान मौसम में कोई बदलाव नहीं रहेगा। मौसम विभाग के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह का कहना है कि आने वाले दो-तीन दिनों के दौरान राज्य में मौसम साफ रहेगा। इस दौरान तापमान में वृद्धि होने से राज्य में अधिकतम तापमान सामान्य तक पहुंचेगा। इस समय दो से तीन डिग्री तापमान कम चल रहा है।

न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री का सुधार आया है। आज शिमला में तेज हवाओं का सामना नहीं होने से ठंड में कमी आई है। राज्य के जनजातीय क्षेत्रों में भी आसमान साफ रहने से लोगों ने सर्दी से कुछ राहत ली। प्रदेश के जनजातीय क्षेत्र केलंग में न्यूनतम तापमान -3.2 डिग्री रहा, जबकि ऊना में अधिकतम 35.2 डिग्री पहुंचा।

तापमान की स्थिति शहर, न्यूनतम, अधिकतम शिमला 12.6 23.8 सुंदरनगर 9.0 31.6 भुंतर 5.8 30.2 कल्पा 0.8 13.8 धर्मशाला 11.4 - ऊना 13.7 35.2 नाहन 15.9 29.6 केलंग -3.2 6.4 पालमपुर 10.5 सोलन 8.6 31.3 मनाली 4.6 कांगड़ा 11.6 32.6 मंडी 9.0 बिलासपुर 12.5 33.0 हमीरपुर 12.8 31.8 चंबा 10.8 30.0 डलहौजी 11.6 18.2 कुफरी 9.8 14.3

chat bot
आपका साथी