Himachal Weather Update प्रदेश में मौसम ने फिर ली करवट, दो दिन बारिश और बर्फबारी की संभावना

Himachal Weather Update हिमाचल प्रदेश में आज फिर से मौसम ने करवट बदल ली है। सुबह की शुरुआत बादलों के साथ हुई है। मौसम विभाग ने रविवार को प्रदेश में ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी व कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना जताई है।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 07:58 AM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 07:58 AM (IST)
Himachal Weather Update प्रदेश में मौसम ने फिर ली करवट, दो दिन बारिश और बर्फबारी की संभावना
हिमाचल प्रदेश में आज फिर से मौसम ने करवट बदल ली है।

शिमला, धर्मशाला, जेएनएन। Himachal Weather Update, हिमाचल प्रदेश में आज फिर से मौसम ने करवट बदल ली है। सुबह की शुरुआत बादलों के साथ हुई है। मौसम विभाग ने रविवार को प्रदेश में ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी व कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना जताई है। सोमवार को भी मौसम ऐसा ही रहेगा। अब भी 11 सड़कें यातायात के लिए बंद हैं और छह ट्रांसफार्मर खराब हैं। नौ सड़कें लाहुल-स्पीति में बंद हैं। इन्हें खोलने का प्रयास किया जा रहा है। तीन दिन हिमपात व हल्की बारिश के बाद शनिवार को धूप खिली, इससे तापमान में पांच से सात डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हुई। लोगों को ठंड से राहत मिली।  लेकिन रविवार को फिर से मौसम ठंडा हो गया है।

वहीं, शनिवार को अटल टनल रोहतांग सैलानियों के लिए बहाल कर दी है। बर्फ देखने के लिए मनाली में रुके पर्यटक की तमन्ना भी पूरी हुई। टनल के दोनों छोर पर भारी हिमपात हुआ है। मनाली के डीएसपी संजीव कुमार ने बताया पर्यटकों को सोलंगनाला से आगे सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक ही जाने की अनुमति है। चार बजे से पहले वापस आने की सलाह दी है।

शनिवार को धूप खिलने से ऊना का तापमान 29 डिग्री तक पहुंच गया और प्रदेश में सबसे अधिक दर्ज किया गया है। केलंग में बर्फबारी के बाद न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज की गई है।

कहां कितना रहा तापमान (डिग्री सेल्सियस)

स्थान, न्यूनतम, अधिकतम शिमला, 7.7, 17.0 सुंदरनगर, 6.3, 24.8 भुंतर, 8.4, 22.2 कल्पा, 1.4, 14.2 धर्मशाला, 11.4, 17.8 ऊना, 11.0, 29.0 नाहन, 13.9, 21.2 केलंग, -3.4, 9.0 सोलन, 7.5, 22.2 मनाली, 3.2, 13.6
chat bot
आपका साथी