Himachal Weather Update: उमस भरी गर्मी से जल्‍द मिलेगी राहत, छह जिलों में बारिश व आंधी का अलर्ट

Himachal Weather Update हिमाचल प्रदेश में लोग उमस भरी गर्मी से बेहाल हैं। कल से पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है ऐसे में बारिश होने पर गर्मी से राहत मिल सकती है। उम्‍मीद यही कि कल से लोगों को तपती व उमस भरी गर्मी से राहत मिल सकती है।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Thu, 10 Jun 2021 07:56 AM (IST) Updated:Thu, 10 Jun 2021 07:56 AM (IST)
Himachal Weather Update: उमस भरी गर्मी से जल्‍द मिलेगी राहत, छह जिलों में बारिश व आंधी का अलर्ट
हिमाचल प्रदेश में बारिश होने पर गर्मी से राहत मिल सकती है।

धर्मशाला, ऊना, जेएनएन। Himachal Weather Update, हिमाचल प्रदेश में लोग उमस भरी गर्मी से बेहाल हैं। कल से पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, ऐसे में बारिश होने पर गर्मी से राहत मिल सकती है। उम्‍मीद यही कि कल से लोगों को तपती व उमस भरी गर्मी से राहत मिल सकती है। शनिवार 12 जून को छह जिलों में बारिश व आंधी की चेतावनी जारी की गई है। आगामी कुछ दिनों में मौसम खराब रह सकता है। हालांकि बारिश होने से लोगों को गर्मी से जरूर राहत मिलेगी। बुधवार को कुछ जगह बारिश होने के बावजूद तापमान में कोई खास असर नहीं दिखा। तापमान में बढ़ोतरी जारी रही। ऊना में अधिकतम तापमान 43 डिग्री से ऊपर पहुंच गया।

बुधवार को सड़कों पर दोपहिया एवं पैदल चलने वाले लोगों की मुश्किलें खासी बढ़ गईं। कोरोना कर्फ्यू की पाबंदियों के बीच दोपहर दो बजे तक बाजार में खरीदारी के लिए निकले लोग मुंह ढककर खुद को धूप से बचाते रहे। लोगों का रुझान पेय पदार्थों की और बढ़ गया है। गन्ने का रस, जूस आदि की दुकानों पर लोगों की भीड़ देखी गई।

बुधवार को ऊना का अधिकतम तापमान एक अंक के उछाल के साथ 43.2 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम भी एक अंक बढ़कर 29 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। न्यूनतम तापमान के बढऩे से अब ऊना की रातें भी गर्मी दे रही हैं। जिला में तापमान  44  डिग्री के करीब है। इसके चलते  मकान भी तप रहे हैं। बिजली के अघोषित कट परेशानी बड़ा रहे हैं। पंखे, कूलर मानों जवाब दे गए हैं।

फ्रीज, एसी, कूलर की भी बढ़ी डिमांड

गर्मी बढऩे से लोग अब बाजार में  कूलर, एसी आदि गर्मी से राहत दिलाने वाले पंखों को लेने के लिए पहुंच रहे हैं।  विक्रेता अवतार सिंह  ने बताया कि गर्मी बढऩे के  साथ अब लोग एसी और कूलर आदि की खरीद के लिए ज्यादा पहुंच रहे हैं।

chat bot
आपका साथी