Himachal Weather Update: बारिश की फुहार ने दी गर्मी से राहत, यहां यलो अलर्ट जारी, जानिए कल कैसा रहेगा मौसम

Himachal Weather Update हिमाचल में मौसम व‍िशेषज्ञों ने आज और कल बारिश की संभावना जताई है। वीरवार सुबह से धूप खिली रही लेकिन दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली और बारिश का दौर शुरू हो गया। मौसम विशेषज्ञों ने दोपहर एक से शाम चार बजे तक बारिश की संभावना जताई।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Thu, 06 May 2021 01:55 PM (IST) Updated:Thu, 06 May 2021 02:22 PM (IST)
Himachal Weather Update: बारिश की फुहार ने दी गर्मी से राहत, यहां यलो अलर्ट जारी, जानिए कल कैसा रहेगा मौसम
हिमाचल प्रदेश में मौसम व‍िशेषज्ञों ने आज और कल बारिश की संभावना जताई है।

धर्मशाला, जेएनएन। Himachal Weather Update, हिमाचल प्रदेश में मौसम व‍िशेषज्ञों ने आज और कल बारिश की संभावना जताई है। वीरवार सुबह से धूप खिली रही, लेकिन दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली और बारिश का दौर शुरू हो गया। मौसम विशेषज्ञों ने दोपहर एक से शाम चार बजे तक बारिश की संभावना जताई। इस दौरान कांगड़ा जिला के धर्मशाला क्षेत्र में, सोलन जिला के अर्की, राजगढ़ व दाड़लाघाट में बारिश का यलो अलर्ट जारी क‍िया। इस दौरान इन क्षेत्रों में बारिश हुई। धर्मशाला, कांगड़ा व शाहपुर तक बारिश की फुहार ने गर्मी से राहत दी।

माैसम विशेषज्ञों ने वीरवार के बाद शुक्रवार को भी बारिश की संभावना जताई है। दो दिन यलो अलर्ट रहेगा। शनिवार को मौसम साफ रहेगा। मौसम विभाग के निदेशक डा. मनमोहन का कहना है कि सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ धीमा पड़ा है। इस कारण राज्य में बुधवार को मौसम सामान्य रहा। वीरवार और शुक्रवार काे दो दिन मौसम बदलने की पूरी संभावना बनी है। चोटियों पर हिमपात हो सकता है।

हिमाचल में कुछ दिन से मौसम सुहावना बना हुआ है। कुछ समय बाद रुक रुक कर हो रही बारिश से लोगों को गर्मी से काफी हद तक राहत मिली है। ऊंचाई वाले क्षेत्र में बर्फबारी होने का असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल रहा है। प्रदेशभर में न्‍यूनतम तापमान में भी कमी आई है। हालांकि यह उतार चढ़ाव चलता रह रहा है।

यह भी पढ़ें: Corona Curfew Guidelines: शादी में शामिल हो सकेंगे 20 लोग, अस्पताल, बैंक व ढाबे भीे रहेंगे खुले, जानिए निर्देश

यह भी पढ़ें: Corona Curfew In Himachal: हिमाचल प्रदेश में कल रात से कोरोना कर्फ्यू, प्रदेश भर में धारा 144

यह भी पढ़ें:  Himachal 10th Students Promote: दसवीं के छात्र प्रमोट, शिक्षा बोर्ड तैयार करेगा अंकों का फार्मूला

यह भी पढ़ें: हिमाचल में दिल्ली से दो गुणा से भी अधिक हुई एक्टिव मामलों की प्रतिशतता, नए मामलों में 25 गुणा व मौत में 17 गुणा की वृद्धि

chat bot
आपका साथी