Himachal Weather Update: प्रदेश में आज बारिश की संभावना, पांच जिलों में ओलावृष्‍ट‍ि और तूफान का यलो अलर्ट

Himachal Weather Update मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को प्रदेश के पांच जिलों चंबा कांगड़ा कुल्लू मंडी व शिमला में 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने और ओलावृष्टि को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। छह अप्रैल को आंधी और ओलावृष्टि को लेकर यलो अलर्ट जारी है।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Mon, 05 Apr 2021 07:57 AM (IST) Updated:Mon, 05 Apr 2021 07:57 AM (IST)
Himachal Weather Update: प्रदेश में आज बारिश की संभावना, पांच जिलों में ओलावृष्‍ट‍ि और तूफान का यलो अलर्ट
प्रदेश के पांच जिलों में हवा चलने और ओलावृष्टि को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है।

धर्मशाला/शिमला, जेएनएन। Himachal Weather Update, हिमाचल प्रदेश में नगर निगम चुनाव के लिए सात अप्रैल को होने वाले मतदान के दिन भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है। सात अप्रैल को कुल्लू, शिमला व सिरमौर में 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने और ओलावृष्टि को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के सभी क्षेत्रों में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार छह व सात अप्रैल को ऊंचे क्षेत्रों में हिमपात, जबकि निचले क्षेत्रों में अधिकतर स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। रविवार से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है, जिसके कारण चोटियों पर बर्फबारी हुई है। प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में दोपहर बाद बादल छाने से तापमान में करीब चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है।

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को प्रदेश के पांच जिलों चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी व शिमला में 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने और ओलावृष्टि को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। छह अप्रैल को ऊना, बिलासपुर, चंबा, कांगड़ा, मंडी और सोलन में आंधी चलने और ओलावृष्टि को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं, रविवार को शिमला का न्यूनतम तापमान ऊना, सुंदरनगर, सोलन व धर्मशाला से अधिक दर्ज किया गया।  शिमला का न्यूनतम तापमान 10.5, ऊना का 9.2, सोलन का 7.0, सुंदरनगर का 7.5 और धर्मशाला का 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

chat bot
आपका साथी