Himachal Weather Update: प्रदेश में मौसम ने बदली करवट, बारिश की संभावना, इन जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी

Himachal Weather Update हिमाचल प्रदेश में मौसम ने फ‍िर करवट बदल ली है। सोमवार सुबह की शुरुआत घने के बादलों के साये में हुई। मौसम विशेषज्ञों ने बारिश की संभावना जताई है। प्रदेश में 12 13 व 14 अप्रैल को कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Mon, 12 Apr 2021 07:45 AM (IST) Updated:Mon, 12 Apr 2021 07:45 AM (IST)
Himachal Weather Update: प्रदेश में मौसम ने बदली करवट, बारिश की संभावना, इन जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी
हिमाचल प्रदेश में मौसम ने फ‍िर करवट बदल ली है।

धर्मशाला/शिमला, जेएनएन। Himachal Weather Update, हिमाचल प्रदेश में मौसम ने फ‍िर करवट बदल ली है। सोमवार सुबह की शुरुआत घने के बादलों के साये में हुई। मौसम विशेषज्ञों ने बारिश की संभावना जताई है। प्रदेश में 12, 13 व 14 अप्रैल को कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार 15 व 16 अप्रैल को प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में बारिश हो सकती है, जबकि ऊंचे क्षेत्रों में हिमपात की संभावना है। मौसम विभाग ने 15 अप्रैल को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू व मंडी जिला में तेज हवा चलने के साथ बिजली गिरने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। 

ऊना जिला में रविवार सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। यहां पारा 36.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। ऊना के अधिकतम तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है। वहीं, सुबह-शाम की ठंड शिमला से ज्यादा ऊना, सोलन, कांगड़ा में हो रही है।

रविवार को शिमला का न्यूनतम तापमान इस सीजन में सबसे अधिक 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सुंदरनगर में 10, ऊना में 11.8, सोलन में 11.6 और कांगड़ा में 12.8 डिग्री दर्ज किया गया। तेज धूप के साथ हवा चलने के कारण राजधानी शिमला में अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट आई। दूसरे क्षेत्रों में एक से दो डिग्री की वृद्धि हुई है।

कहां कितना रहा तापमान (डिग्री सेल्सियस)

स्थान, न्यूनतम, अधिकतम शिमला, 14.0, 23.8 सुंदरनगर, 10.0, 33.0 भुंतर, 7.6, 30.4 कल्पा, 2.1, 18.0 धर्मशाला, 14.0, 25.4 ऊना, 11.8, 36.5 नाहन, 19.1, 30.4 केलंग, -1.5, 11.5 सोलन, 11.6, 32.0
chat bot
आपका साथी