Himachal Weather Update: प्रदेश में दो दिन बारिश की संभावना, तीन जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी

Himachal Weather Update हिमाचल प्रदेश में मौसम फ‍िर से करवट बदल सकता है। तीन दिन मौसम साफ रहने के बाद राज्य के अधिकांश भागों में रविवार व सोमवार को मौसम खराब रहने का अनुमान है। सभी जगह पर बारिश होने की संभावना है।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Sun, 28 Mar 2021 08:44 AM (IST) Updated:Sun, 28 Mar 2021 08:44 AM (IST)
Himachal Weather Update: प्रदेश में दो दिन बारिश की संभावना, तीन जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी
हिमाचल प्रदेश में मौसम फ‍िर से करवट बदल सकता है।

धर्मशाला, शिमला, जेएनएन। Himachal Weather Update, हिमाचल प्रदेश में मौसम फ‍िर से करवट बदल सकता है। तीन दिन मौसम साफ रहने के बाद राज्य के अधिकांश भागों में रविवार व सोमवार को मौसम खराब रहने का अनुमान है। सभी जगह पर बारिश होने की संभावना है। तीन जिलों चंबा, कांगड़ा व मंडी के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में अंधड़ के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है। ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह का कहना है कि अगले दो दिन तक प्रदेश में मौसम खराब रहने से तापमान में गिरावट हो सकती है।

रोहतांग व कुछ अन्य स्थानों पर बर्फबारी हो सकती है। चंबा, कांगड़ा व मंडी में बारिश की संभावना है। इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे। ऊना शहर में अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री और केलंग में -2.1 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। प्रदेश के नौ शहरों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री से अधिक पहुंच गया है। शनिवार को सुंदरनगर, भुंतर, ऊना, सोलन, कांगड़ा, मंडी, बिलासपुर, हमीरपुर व चंबा में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा।

तापमान की स्थिति शहर, न्यूनतम, अधिकतम शिमला, 11.8, 23.5 सुंदरनगर, 9.8, 30.5 भुंतर, 8.0, 30.0 कल्पा, 3.4, 19.4 धर्मशाला, 12.2, 24.8 ऊना, 11.8, 34.3 नाहन, 17.4, 28.4 केलंग, -2.1, 11.0 पालमपुर, 11.0, 26.2 सोलन, 8.6, 30.0 मनाली, 6.0, 23.4 कांगड़ा, 13.0, 31.3 मंडी, 11.2, 32.0 बिलासपुर, 13.0, 32.0 हमीरपुर, 12.7, 30.5 चंबा, 10.3, 30.5 डलहौजी, 11.6, 17.7 कुफरी, 10.9, 17.8

chat bot
आपका साथी