Himachal Weather Update: प्रदेश में चार दिन बारिश की संभावना, आज से करवट बदल सकता है मौसम

Himachal Weather Update हिमाचल प्रदेश में आज से मौसम करवट बदल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार से चार दिन प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। विभाग के निदेशक डा. मनमोहन सिंह का कहना है कि अब गर्मी बढ़ेगी।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Tue, 13 Apr 2021 09:44 AM (IST) Updated:Tue, 13 Apr 2021 09:44 AM (IST)
Himachal Weather Update: प्रदेश में चार दिन बारिश की संभावना, आज से करवट बदल सकता है मौसम
हिमाचल प्रदेश में आज से मौसम करवट बदल सकता है।

धर्मशाला/शिमला, जेएनएन। Himachal Weather Update, हिमाचल प्रदेश में आज से मौसम करवट बदल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार से चार दिन प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। विभाग के निदेशक डा. मनमोहन सिंह का कहना है कि अब गर्मी बढ़ेगी। प्रदेश के नौ स्थानों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री के पार पहुंच गया है। सोमवार को ऊना शहर का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वर्ष 2010 में गर्मियों के दौरान ऊना का तापमान 43 डिग्री पहुंच गया था। इसके अलावा सुंदरनगर, नाहन, सोलन, कांगड़ा, मंडी, बिलासपुर, हमीरपुर व चंबा में भी अधिकतम तापमान 30 डिग्री से अधिक रहा। वहीं, शिमला सहित कई जिलों में सोमवार सुबह बादल छाए, लेकिन बारिश नहीं हुई। हालांकि सुंदरनगर, भुंतर व मनाली में बूंदाबांदी हुई।

कहां कितना रहा तापमान (डिग्री सेल्सियस) स्थान, न्यूनतम, अधिकतम शिमला, 13.6, 22.8 सुंदरनगर, 12.4,32.3 भुंतर, 9.6, 29.0 कल्पा  4.0  13.7 धर्मशाला, 13.0, 25.2 ऊना, 18.6, 37.0 नाहन  17.0  30.6 केलंग, 0.1, 11.2 सोलन, 12.6, 31.5 मनाली, 8.0, 19.0 कांगड़ा, 17.8, 33.0 मंडी, 11.1, 33.0 हमीरपुर, 14.0, 32.0 डलहौजी, 10.0, 17.6 कुफरी, 9.9, 15.6

chat bot
आपका साथी