Himachal Weather Update: कुछ स्‍थानों पर हल्‍की बारिश की संभावना, न्‍यूनतम तापमान में गिरावट जारी

Himachal Weather Update हिमाचल प्रदेश में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। सुबह व शाम सहित रात को लोग ठिठुर रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार कुछ दिन प्रदेश में अधिकतर स्थानों पर मौसम साफ रहेगा। हालांकि एक-दो स्थानों पर बारिश हो सकती है।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Wed, 27 Oct 2021 07:42 AM (IST) Updated:Wed, 27 Oct 2021 07:42 AM (IST)
Himachal Weather Update: कुछ स्‍थानों पर हल्‍की बारिश की संभावना, न्‍यूनतम तापमान में गिरावट जारी
हिमाचल प्रदेश में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है।

शिमला/धर्मशाला, जेएनएन। Himachal Weather Update, हिमाचल प्रदेश में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। सुबह व शाम सहित रात को लोग ठिठुर रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार कुछ दिन प्रदेश में अधिकतर स्थानों पर मौसम साफ रहेगा। हालांकि एक-दो स्थानों पर बारिश हो सकती है। कुछ दिन मौसम साफ रहने से तापमान में वृद्धि की संभावना जताई है। शिमला की तुलना में सोलन में सुबह और शाम ज्यादा ठंड पड़ रही है और न्यूनतम तापमान में गिरावट रही। मौसम विशेषज्ञों की ओर से दीपावली तक ज्‍यादा बारिश न होने की संभावना जताई जा रही है।

शिमला में मंगलवार को बारिश हुई, जबकि प्रदेश के कई स्थानों पर बादल छाए रहे। अधिकतम तापमान में कई स्थानों पर करीब दो डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि दर्ज की गई है। केलंग में इस सीजन में सबसे कम -3.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। हिमपात के बाद प्रदेश में 19 सड़कें यातायात के लिए बंद हैं, जिनमें 18 लाहुल स्पीति में और कुल्लू में एक सड़क बंद है। लाहुल स्पीति में 15 ट्रांसफार्मर खराब हैं। शिमला में करीब तीन मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

कहां कितना तापमान रहा (डिग्री सेल्सियस) स्थान, न्यूनतम, अधिकतम  शिमला, 9.2, 19.0 सुंदरनगर, 9.1, 25.6 भुंतर, 7.2, 25.5 कल्पा, 1.4, 16.4 धर्मशाला, 10.0, 21.6 ऊना, 13.5, 32.4 नाहन, 14.9, 25.0 केलंग, -3.2, 7.3 सोलन, 8.2, 24.5

chat bot
आपका साथी