Himachal Weather Update: प्रदेश में कल कुछ क्षेत्रों में बारिश की संभावना, रात के तापमान में गिरावट

Himachal Weather Update हिमाचल प्रदेश में मौसम ने रुख बदल लिया है। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि अब बारिश का क्रम थम जाएगा। हालांकि कल कुछ स्‍थानों पर बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार आज मंगलवार को मौसम साफ रहेगा।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Tue, 28 Sep 2021 07:39 AM (IST) Updated:Tue, 28 Sep 2021 07:39 AM (IST)
Himachal Weather Update: प्रदेश में कल कुछ क्षेत्रों में बारिश की संभावना, रात के तापमान में गिरावट
हिमाचल प्रदेश में मौसम ने रुख बदल लिया है।

शिमला, धर्मशाला, जेएनएन। Himachal Weather Update, हिमाचल प्रदेश में मौसम ने रुख बदल लिया है। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि अब बारिश का क्रम थम जाएगा। हालांकि कल कुछ स्‍थानों पर बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार आज मंगलवार को मौसम साफ रहेगा। 29 सितंबर को कुछ हिस्सों में ही बारिश की संभावना जताई गई है। प्रदेश में दिन में धूप खिलने के बावजूद रात को ठंड बढ़ रही है। प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में ठंड का अहसास होने लगा है। तापमान में भी लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।

मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल का कहना है कि अब बारिश के क्रम में विराम लगेगा। यदि कुछ स्थानों पर बारिश होती है तो स्थानीय स्तर पर ही होगी। प्रदेश में व्यापक क्षेत्रों में बारिश होने की उम्मीद कम है। प्रदेश के जनजातीय क्षेत्र केलंग में 9.1 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया, जबकि ऊना में 36 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा।

प्रदेशभर में सोमवार को पर्यटन केंद्र नारकंडा को छोड़ कहीं बारिश नहीं हुई। हालांकि दोपहर बाद बादल छाने से तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई। नारकंडा में 1.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।  वहीं, राजधानी शिमला में बैम्लोई में भूस्खलन होने से सड़क धंस गई। इससे दो पेड़ गिर गए। मलबे की जद में आने से सड़क किनारे खड़ा वाहन भी क्षतिग्रस्त हुआ है।

कहां कितना रहा तापमान (डिग्री सेल्सियस)

स्थान, न्यूनतम, अधिकतम शिमला, 15.2, 24.7 सुंदरनगर, 19.3, 32.5 भुंतर, 18.0, 32.4 कल्पा, 10.0, 22.5 धर्मशाला, 18.6, 26.2 ऊना, 24.2, 36.0 केलंग, 9.1, 24.5 कुफरी, 14.0, 18.6
chat bot
आपका साथी