Himachal Weather Update: प्रदेश में आज कुछ जगह बारिश की संभावना, आंधी व बिजली गिरने का अलर्ट

Himachal Weather Update हिमाचल प्रदेश में मानसून धीमा पड़ गया है। हालांकि आज रविवार को कुछ जगह बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को प्रदेश के कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Sun, 04 Jul 2021 07:52 AM (IST) Updated:Sun, 04 Jul 2021 07:52 AM (IST)
Himachal Weather Update: प्रदेश में आज कुछ जगह बारिश की संभावना, आंधी व बिजली गिरने का अलर्ट
रविवार को कुछ जगह बारिश की संभावना जताई गई है।

धर्मशाला, शिमला, जेएनएन। Himachal Weather Update, हिमाचल प्रदेश में मानसून धीमा पड़ गया है। हालांकि आज रविवार को कुछ जगह बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को प्रदेश के कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है और आंधी व बिजली गिरने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में बारिश के बाद अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। इससे गर्मी से राहत मिली है।

प्रदेश में शुक्रवार देर रात और शनिवार को हुई बारिश से चंबा में पोल्ट्री फार्म को नुकसान हुआ है। फार्म में पानी भरने से 150 मुर्गियां मर गईं। ऊना में चार, कांगड़ा, हमीरपुर में एक-एक मकान को नुकसान पहुंचा है। हालांकि बारिश से किसानों को राहत मिली है। प्रदेश में सबसे अधिक बारिश बिलासपुर में 37 मिलीमीटर, धर्मशाला में 24 व शिमला में 17 मिलीमीटर दर्ज की गई।

कहां कितना रहा तापमान (डिग्री सेल्सियस) स्थान, न्यूनतम, अधिकतम शिमला, 12.9, 25.2 सुंदरनगर, 18.1, 34.8 भुंतर, 19.2, 35.3 कल्पा, 11.0, 24.4 धर्मशाला, 21.4, 28.4 ऊना, 22.4, 28.4 नाहन, 22.4, 33.4 केलंग, 8.9, 19.4 सोलन, 17.0, 31.0

chat bot
आपका साथी