Himachal Weather Update: आज छह जिलों में बारिश व आंधी का अलर्ट, तापमान में 10 ड‍िग्री तक गिरावट

Himachal Weather Update हिमाचल प्रदेश में लगातार हुई बारिश से तापमान में गिरावट आई है इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। आज भी प्रदेश में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने शनिवार यानी आठ व 11 मई के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Sat, 08 May 2021 07:49 AM (IST) Updated:Sat, 08 May 2021 07:49 AM (IST)
Himachal Weather Update: आज छह जिलों में बारिश व आंधी का अलर्ट, तापमान में 10 ड‍िग्री तक गिरावट
हिमाचल प्रदेश में लगातार हुई बारिश से तापमान में गिरावट आई है

धर्मशाला/शिमला, जेएनएन। Himachal Weather Update, हिमाचल प्रदेश में लगातार हुई बारिश से तापमान में गिरावट आई है, इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। आज भी प्रदेश में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने शनिवार यानी आठ व 11 मई के लिए ऊना, चंबा, कांगड़ा, मंडी, शिमला व सोलन में आंधी, बारिश व बिजली गिरने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी व निचले क्षेत्रों में बारिश से तापमान में और गिरावट आने की संभावना है।

शुक्रवार को ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी व निचले क्षेत्रों में बारिश से अधिकतम तापमान में छह से दस डिग्री तक की गिरावट आई है। इससे मौसम भी ठंडा हो गया है। भुंतर में सबसे अधिक दस डिग्री तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इसके अलावा ऊना व धर्मशाला में दो से तीन डिग्री जबकि सुंदरनगर व सोलन में पांच से छह डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।

रोहतांग, बारालाचा सहित ऊंची चोटियों पर करीब दो से तीन सेंटीमीटर बर्फबारी हुई है। मनाली के पर्यटन स्थल राहनीनाला, मढ़ी में बर्फबारी हुई है। सबसे अधिक बारिश चंबा में 31, कसौली में 29.5, सोलन में 26, शिमला के फागू में 12, सिरमौर में आठ  मिलीमीटर दर्ज की गई है। वहीं बारिश व ओलावृष्टि से सोलन सहित ऊपरी शिमला और कई स्थानों पर फलों व सब्जियों को नुकसान पहुंचा है।

प्रदेश में कहां कितना तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

स्थान, न्यूनतम, अधिकतम शिमला, 12.6, 21.0 सुंदरगनर, 16.5, 25.4 भुंतर, 14.4, 20.1 कल्पा, 6.6, 14.0 धर्मशाला, 15.4, 24.8 ऊना, 20.0, 33.8 नाहन, 18.1, 30.0 केलंग, 4.6, 10.6 सोलन, 14.2, 25.3

यह भी पढ़ें: हिमाचल में अमिताभ और ट्रंप के नाम का पास जारी होने के बाद बदला सॉफ्टवेयर, अब आसान नहीं एंट्री

यह भी पढ़ें: Himachal Covid Cases Update: प्रदेश में एक्टिव केस 30 हजार के करीब पहुंचे, कांगड़ा में टूट रहे रिकॉर्ड

यह भी पढ़ें: हिमाचल में कोरोना कर्फ्यू के दूसरे द‍िन एचआरटीसी की तीन सौ के करीब बसें ही दौड़ेंगी, सवारियां न होने पर फैसला

chat bot
आपका साथी