Himachal Weather Update: फरवरी में फ‍िर करवट बदलेगा मौसम, पांच दिन बारिश-हिमपात की संभावना

Himachal Weather Update हिमाचल प्रदेश में कुछ दिन धूप खिलने के बाद फि‍र से मौसम करवट बदलेगा। एक फरवरी से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा और दो फरवरी को ऊंचे क्षेत्रों में हिमपात और निचले क्षेत्रों में बारिश की संभावना है।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Tue, 26 Jan 2021 09:14 AM (IST) Updated:Wed, 27 Jan 2021 08:10 AM (IST)
Himachal Weather Update: फरवरी में फ‍िर करवट बदलेगा मौसम, पांच दिन बारिश-हिमपात की संभावना
फरवरी के पहले सप्‍ताह में बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

धर्मशाला, शिमला, जेएनएन। Himachal Weather Update, हिमाचल प्रदेश में कुछ दिन धूप खिलने के बाद फि‍र से मौसम करवट बदलेगा। फरवरी के पहले सप्‍ताह में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार एक फरवरी से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा और दो फरवरी को प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में हिमपात और निचले क्षेत्रों में बारिश की संभावना है। पांच फरवरी तक मौसम ऐसा ही रहेगा। प्रदेश में एक बार फ‍िर से बर्फबारी होने की संभावना बन गई है। प्रदेश में अभी तीन दिन के दौरान न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट संभावना की है, जबकि अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक की वृद्धि होगी।

रविवार को प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में हिमपात और अन्य क्षेत्रों में बादल छाए रहने के बाद सोमवार को मौसम साफ रहा और धूप के खिली। इससे तापमान में करीब तीन से चार डिग्री की वृद्धि हुई है। प्रदेश में 145 सड़कें यातायात के लिए बंद हैं, जिनमें लाहुल स्पीति में 136, चंबा में नौ सड़कें बंद हैं। प्रदेश में 231 ट्रांसफार्मरों के खराब होने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित है। 156 ट्रांसफार्मर चंबा में, लाहुल स्पीति में 72 और किन्नौर में तीन ट्रांसफार्मर खराब हैं। इसके अलावा सात पेयजल योजनाएं भी प्रभावित हैं, जिनमें लाहुल-स्पीति में चार और चंबा में तीन पेयजल योजनाएं प्रभावित होने के कारण पेयजल की आपूर्ति नहीं हो सकी।

कहां कितना रहा तापमान (डिग्री सेल्सियस) स्थान, न्यूनतम, अधिकतम शिमला, 2.8, 11.9 सुंदरगनर, 1.5, 18.9 भुंतर, 1.8, 19.5 कल्पा, -3.3, 9.7 धर्मशाला, 2.2, 14.2 ऊना, 5.4, 22.5 नाहन, 9.3, 18.1 सोलन, 2.2, 19.5

chat bot
आपका साथी