Himachal Weather Update: प्रदेश में बारिश-बर्फबारी से ठंडक, आज तीन जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी

Himachal Weather Update हिमाचल में रातभर बारिश के बाद शनिवार सुबह भी आसमां बादलों से घ‍िरा हुआ है। भारी बारिश व पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद समूचे प्रदेश में ठंड का अहसास हो रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 21 अप्रैल तक पश्चिमी हवाएं सक्रिय रह सकती हैं।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Sat, 17 Apr 2021 07:56 AM (IST) Updated:Sat, 17 Apr 2021 07:56 AM (IST)
Himachal Weather Update: प्रदेश में बारिश-बर्फबारी से ठंडक, आज तीन जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी
हिमाचल प्रदेश में रातभर बारिश के बाद शनिवार सुबह भी आसमां बादलों से घ‍िरा हुआ है

धर्मशाला/शिमला, जेएनएन। Himachal Weather Update, हिमाचल प्रदेश में रातभर बारिश के बाद शनिवार सुबह भी आसमां बादलों से घ‍िरा हुआ है। भारी बारिश व पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद समूचे प्रदेश में ठंड का अहसास हो रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 21 अप्रैल तक पश्चिमी हवाएं सक्रिय रह सकती हैं। शनिवार को बिलासपुर, शिमला और सोलन में 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलने और आसमानी बिजली गिरने की संभावनाओं को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। शनिवार को अधिकतर क्षेत्रों में बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं 18 अप्रैल को एक-दो स्थानों पर वर्षा की संभावना है। बाकी स्थानों पर मौसम साफ रहेगा।

अधिकतर स्थानों पर शुक्रवार सुबह से बादल छाए रहे और दोहपर बाद कई जगह बारिश हुई। इससे मौसम में ठंडक आ गई। हालांकि शुक्रवार सुबह बादल के छाए रहने के बावजूद कई स्थानों पर तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई थी। लेकिन शनिवार को समूचे प्रदेश में ठंडक हो गई है। शाम को शिमला, हमीरपुर, कांगड़ा और कुल्लू सहित अन्य क्षेत्रों में बारिश हुई। शिमला में करीब दो मिलीमीटर तक वर्षा दर्ज की गई।

उधर, निचले हिमाचल में आजकल गेहूं की कटाई शुरू हो चुकी है, ऐसे में यह बारिश किसानों के लिए मुसीबत बनी है। हालांकि कई इलाकों में बारिश किसान और बागवानों के लिए राहत लेकर आई है। मौसम विभाग ने भी मानसून सीजन में अच्छी बारिश की संभावना जताई है।

प्रदेश में कहां कितना तापमान

स्थान, न्यूनतम, अधिकतम शिमला, 14.4, 25.0 सुंदरगनर 11.7, 34.1 भुंतर, 8.8, 26.9 कल्पा, 4.7, 17.3 धर्मशाला, 13.0, 25.4 ऊना, 17.4, 37.3 नाहन, 17.9, 32.5 केलंग, 1.1, 9.9 सोलन, 12.0, 32.2
chat bot
आपका साथी