Himachal Weather Update: हिमाचल में बारिश व बर्फबारी से ठंड का अहसास, भूस्‍खलन से 28 सड़कें ठप

Himachal Weather Update हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश का सिलसिला जारी है। रविवार को रोहतांग दर्रे सहित कुल्लू मनाली व लाहुल-स्पीति की चोटियों पर हिमपात हुआ है। सोमवार सुबह भी बर्फबारी का दौर जारी है इससे तापमान काफी लुढ़क गया है व ठंड का अहसास होने लगा है।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Mon, 13 Sep 2021 07:55 AM (IST) Updated:Mon, 13 Sep 2021 07:55 AM (IST)
Himachal Weather Update: हिमाचल में बारिश व बर्फबारी से ठंड का अहसास, भूस्‍खलन से 28 सड़कें ठप
हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश का सिलसिला जारी है।

शिमला/मनाली, जेएनएन। Himachal Weather Update, हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश का सिलसिला जारी है। रविवार को रोहतांग दर्रे सहित कुल्लू, मनाली व लाहुल-स्पीति की चोटियों पर हिमपात हुआ है। सोमवार सुबह भी बर्फबारी का दौर जारी है, इससे तापमान काफी लुढ़क गया है व ठंड का अहसास होने लगा है। बारालाचा, शिंकुला, तंगलंग ला व कुंजुम दर्रे के ऊंचाई वाले क्षेत्र में हिमपात का दौर जारी है। बर्फबारी के कारण लेह-दिल्ली बस सेवा को बंद कर दिया गया है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को एक-दो स्थानों पर बारिश हो सकती है, जबकि अधिकतर क्षेत्रों में मौसम साफ रहने की संभावना है। शनिवार रात से रविवार तक सबसे अधिक बारिश धर्मशाला में 58.6 मिलीमीटर हुई। इसके अलावा कांगड़ा में 39.2, मनाली में 38, शिमला में 24, सुंदरनगर में 22 मिलीमीटर बारिश हुई।

बारिश व भूस्खलन के कारण दो मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। 28 सड़कें यातायात के लिए बंद हैं। 12 ट्रांसफार्मर खराब होने से कुछ क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में करीब तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है। शिमला-किन्नौर एनएच नाथपा में पत्थर गिरने व ज्यूरी से करीब छह किलोमीटर दूर बधाल में दोपहर चट्टानें गिरने से बंद हो गया। बधाल में पहाड़ी से पत्थर गिरना शुरू हुए तो लोगों ने वाहन रोक दिए। ज्यूरी से मशीनरी साढ़े तीन बजे पहुंची और पत्थरों को ब्लास्ट करने का काम शुरू किया गया। लेकिन एनएच बहाल नहीं हुआ।

वहीं, मनाली-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग सात मील में भूस्खलन के कारण रविवार को करीब डेढ़ घंटे बंद रहा। बारिश व हिमपात के कारण ठंड बढ़ गई है। जिला में राष्ट्रीय राजमार्ग 305 औट-लूहरी-सैंज बानीगाड़ व जीभी के पास रविवार सुबह हुए भूस्खलन से करीब छह घंटे अवरुद्ध रहा। इस कारण जनमंच में जाने वाले अधिकारी व कर्मी करीब एक घंटे तक फंसे रहे। आनी उपमंडल के गुगरा तराला मार्ग में भूस्खलन होने से सेब के 10 पेड़ क्षतिग्रस्त हुए।

बंजार उपमंडल में चैथर से शलाड़ के बीच सड़क भूस्खलन व पेड़ गिरने से बंद हो गई। ऊझी घाटी सहित ऊंचे क्षेत्रों में बारिश से सेब तुड़ान प्रभावित हुआ है। मंडियों में मांग के अनुरूप सेब नहीं पहुंच रहा है। जिला प्रशासन ने एडवाइजरी जारी कर लोगोंं व पर्यटकों से आग्रह किया है कि वे अधिक ऊंचाई व निम्न तापमान वाले क्षेत्रों में न जाएं।

कहां कितना रहा तापमान (डिग्री सेल्सियस) स्थान, न्यूनतम, अधिकतम शिमला, 14. 3, 19.0 सुंदरनगर, 19.6, 24.3 भुंतर, 18.6, 20.0 कल्पा, 11.5, 16.2 धर्मशाला, 19.0, 24.8 ऊना, 21.6, 27.2 नाहन, 22.7, 26.2 केलंग, 9.4, 11.9 सोलन, 18.2, 23.5

chat bot
आपका साथी