Himachal Weather Update: प्रदेशभर में करवट बदलेगा मौसम, इस दिन से बारिश और बर्फबारी की संभावना

Himachal Weather Update हिमाचल प्रदेश में आगामी दिनों में मौसम बदलने वाला है। पहले तीन जिलों में बारिश व बर्फबारी की संभावना जताई जा रही थी लेकिन अब पूरे प्रदेश में मौसम के करवट लेने का अनुमान लगाया जा रहा है।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Tue, 19 Jan 2021 08:24 AM (IST) Updated:Tue, 19 Jan 2021 08:24 AM (IST)
Himachal Weather Update: प्रदेशभर में करवट बदलेगा मौसम, इस दिन से बारिश और बर्फबारी की संभावना
हिमाचल प्रदेश में आगामी दिनों में मौसम बदलने वाला है।

धर्मशाला/शिमला, जेएनएन। हिमाचल प्रदेश में आगामी दिनों में मौसम बदलने वाला है। पहले तीन जिलों में बारिश व बर्फबारी की संभावना जताई जा रही थी, लेकिन अब पूरे प्रदेश में मौसम के करवट लेने का अनुमान लगाया जा रहा है। मौसम विभाग के निदेशक डा. मनमोहन सिंह का कहना है कि 22 जनवरी के बाद प्रदेश के सभी स्थानों पर बारिश व हिमपात की संभावना है। प्रदेश के समूचे जनजातीय क्षेत्रों में कुछ दिन पहले हुए हिमपात से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को भी इन जिलों में धुंध पड़ेगी, जिसके कारण शीतलहर बढ़ेगी।

प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में धुंध पडऩे से कुछ दिनों से अधिक ठंड पड़ रही थी, लेकिन सोमवार को शिमला शहर में भी धुंध छाने से ठंड बढ़ गई। सोमवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहे। अब धुंध का असर 10 जिलों में हो रहा है।  केवल जनजातीय जिले लाहुल-स्पीति व किन्नौर धुंध से बचे हैं।

शिमला का तापमान चार डिग्री पहुंचा

शिमला शहर का न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया था। सोमवार को तापमान गिरकर चार डिग्री तक पहुंच गया है। चार दिन से शिमला का तापमान बिलासपुर, हमीरपुर से अधिक चल रहा था।

कहां कितना रहा तापमान (डिग्री सेल्सियस) स्थान, न्यूनतम, अधिकतम शिमला, 4.1, 15.5 सुंदरनगर, 0.9, 20.7 भुंतर, 2.1, 20.1 कल्पा, -1.4, 11.0 धर्मशाला, 5.4, 15.0 ऊना, 3.8, 21.7 नाहन, 8.7, 20.2 केलंग, -4.7, 6.0 पालमपुर, 3.5, 17.2 सोलन, 1.6, 21.5 मनाली, 1.6, 12.8 कांगड़ा, 3.5, 22.2 मंडी, 2.0, 19.3 बिलासपुर, 5.0, 22.2 हमीरपुर, 4.8, 21.8 चंबा, 3.5, 18.7 डलहौजी, 3.3, 6.7 कुफरी, 4.1, 8.7

chat bot
आपका साथी