Himachal Weather Update: प्रदेश में सुबह-शाम कड़ाके की ठंड से ठिठुरे लोग, यहां माइनस तीन तातमान

Himachal Weather Update हिमाचल प्रदेश में मौसम साफ रहने के बावजूद सुबह और शाम को कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहीं दिन में धूप खिलने से गर्मी महसूस की जा रही है। हालांकि शिमला में न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Sun, 21 Nov 2021 07:58 AM (IST) Updated:Sun, 21 Nov 2021 07:58 AM (IST)
Himachal Weather Update: प्रदेश में सुबह-शाम कड़ाके की ठंड से ठिठुरे लोग, यहां माइनस तीन तातमान
हिमाचल प्रदेश में मौसम साफ रहने के बावजूद सुबह और शाम को कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

शिमला/धर्मशाला, जेएनएन। Himachal Weather Update, हिमाचल प्रदेश में मौसम साफ रहने के बावजूद सुबह और शाम को कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहीं दिन में धूप खिलने से गर्मी महसूस की जा रही है। हालांकि शिमला में न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है और 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सुंदरनगर में 2.7, भुंतर में 2.6, सोलन में 3.7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा। नाहन और धर्मशाला को छोड़ अधिकतर प्रमुख स्थानों पर न्यूनतम तापमान शिमला से कम दर्ज किया गया। विभाग ने 30 नवंबर तक मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। इससे आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में वृद्धि होगी और न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी।

रोहतांग दर्रा कल से बंद

ठंड के कारण रोहतांग दर्रे में पानी जमने लगा है। खतरे को देखते हुए रोहतांग दर्रा सोमवार से पर्यटकों के लिए बंद कर दिया जाएगा। पर्यटक वाहनों को कोठी से आगे जाने पर रोक लगा दी है। उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने यह निर्देश जारी किया है। रोहतांग दर्रे में तापमान शून्य से नीचे जाने के बाद बर्फ व पानी सड़क में जमने लगा है, जिस कारण वाहन चलाना खतरनाक हो गया है।

कहां कितना रहा तापमान (डिग्री सेल्सियस)

स्थान, न्यूनतम, अधिकतम शिमला, 8.8, 19.9 सुंदरनगर, 2.7, 26.0 भुंतर, 2.6, 24.0 कल्पा, 0.4, 17.4 धर्मशाला, 9.8, 18.8 ऊना, 7.7, 27.2 नाहन, 12.2, 24.0 केलंग, -3.0, 12.9 सोलन, 3.7, 24.0 मनाली, 2.0, 17.0
chat bot
आपका साथी