Himachal Weather Update: प्रदेश में अब बारिश के लिए करना पड़ेगा इंतजार, अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी

Himachal Weather Update हिमाचल प्रदेश में अब बारिश के ल‍िए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। रविवार से 13 जून तक मौसम साफ रहने की संभावना है। इससे तापमान में वृद्धि होगी और लोगों को गर्मी से परेशान होना पड़ सकता है।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Sun, 06 Jun 2021 08:35 AM (IST) Updated:Sun, 06 Jun 2021 08:35 AM (IST)
Himachal Weather Update: प्रदेश में अब बारिश के लिए करना पड़ेगा इंतजार, अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी
हिमाचल प्रदेश में अब बारिश के ल‍िए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।

धर्मशाला, शिमला, जेएनएन। Himachal Weather Update, हिमाचल प्रदेश में अब बारिश के ल‍िए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। रविवार से 13 जून तक मौसम साफ रहने की संभावना है। इससे तापमान में वृद्धि होगी और लोगों को गर्मी से परेशान होना पड़ सकता है। वहीं, शनिवार को कई स्थानों पर बादल छाए रहने और बारिश के बावजूद अधिकतम तापमान में दो से आठ डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि दर्ज की गई है।

प्रदेश में सबसे अधिक तापमान में वृद्धि ऊना में आठ डिग्री से अधिक हुई। शनिवार को ऊना में सबसे अधिक 36.2 डिग्री तक तापमान दर्ज किया गया। शनिवार को बिलासपुर के घुमारवीं में 11, बरठीं में छह, हमीरपुर के बड़सर में 4.5, डलहौजी में पांच व मनाली में दो मिलीमीटर बारिश हुई।

कहां कितना रहा तापमान (डिग्री सेल्सियस)

स्थान, न्यूनतम, अधिकतम शिमला, 16.0, 26.4 सुंदरनगर, 17.9, 30.2 भुंतर, 15.6, 31.9 कल्पा, 9.6, 19.4 धर्मशाला, 17.2, 27.6 ऊना, 20.5, 36.2 नाहन, 21.3, 31.3 केलंग, 8.6, 16.8 सोलन, 16.7, 32.0

भरवाईं में भारी बारिश के साथ गिरे ओले

भरवाईं। शनिवार सायं अचानक आसमान को बादलों ने घेर लिया। उसके बाद देखते ही देखते भारी ओले पडऩे लगे और बारिश शुरू हो गई। खेतों में बारिश के साथ पड़े ओलों के ढेर देख लग रहा था मानों खेतों ने सफेद चादर पहनी हो। इस बारिश से किसान काफी खुश दिखे। किसान अशोक कुमार, तरसेम सिंह, रविंदर सिंह, जुगल किशोर व दलजीत सिंह से बताया कि यह बारिश मक्की की फसल की बिजाई के लिए बहुत अच्छी है। जल्दी ही बिजाई शुरू कर दी जाएगी। वहीं, बारिश से गर्मी व उमस से भी लोगों को राहत मिली है।

chat bot
आपका साथी