Himachal Weather Update: प्रदेश में अभी बारिश की नहीं संभावना, अधिकतम तापमान में हो सकती है वृद्धि

Himachal Weather Update हिमाचल प्रदेश में मौसम अभी साफ बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार 12 नवंबर तक मौसम साफ रहने की संभावना है। इससे अधिकतम तापमान में वृद्धि होगी। पांच दिन से शिमला से कम न्यूनतम तापमान सुंदरनगर सोलन और भुंतर में दर्ज किया जा रहा है।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Tue, 09 Nov 2021 07:50 AM (IST) Updated:Tue, 09 Nov 2021 07:50 AM (IST)
Himachal Weather Update: प्रदेश में अभी बारिश की नहीं संभावना, अधिकतम तापमान में हो सकती है वृद्धि
हिमाचल प्रदेश में मौसम अभी साफ बना रहेगा।

शिमला/धर्मशाला, जेएनएन। Himachal Weather Update, हिमाचल प्रदेश में मौसम अभी साफ बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार 12 नवंबर तक मौसम साफ रहने की संभावना है। इससे अधिकतम तापमान में वृद्धि होगी। पांच दिन से शिमला से कम न्यूनतम तापमान सुंदरनगर, सोलन और भुंतर में दर्ज किया जा रहा है। सोमवार को भी सुबह और शाम की ठंड शिमला की तुलना में मैदानी क्षेत्रों में अधिक रही। शिमला का न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री, जबकि भुंतर का 5.3, सोलन का 5.7 और सुंदरनगर का 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

प्रदेश में सबसे कम तापमान केलंग में -2.9 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि सबसे अधिक तापमान ऊना में 30 डिग्री दर्ज किया, जिसमें दो डिग्री तक की वृद्धि दर्ज की गई है। हालांकि अन्य स्थानों में अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं आया है। प्रदेश में चार सड़कें अब भी यातायात के लिए बंद हैं, जिनमें दो लाहुल-स्पीति व कुल्लू और चंबा में एक-एक सड़क यातायात के लिए बंद है। चंबा में दो ट्रांसफार्मर खराब हैं, जिसके कारण बिजली आपूर्ति बाधित है।

कहां कितना तापमान रहा (डिग्री सेल्सियस) स्थान, न्यूनतम, अधिकतम शिमला, 9.6, 18.6 सुंदरनगर, 5.8, 27.1 भुंतर, 5.3, 24.4 कल्पा, 1.7, 15.8 धर्मशाला, 11.2, 21.2 ऊना, 10.6, 30.0 नाहन, 13.9, 23.0 केलंग, -2.9, 11.0 सोलन, 5.7, 24.2

chat bot
आपका साथी