Himachal Weather Update: प्रदेश से एक-दो दिन में विदा होगा मानसून, जानिए कैसा रहेगा मौसम

Himachal Weather Update हिमाचल प्रदेश से मानसून जल्‍द ही विदा होगा। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में राज्य में अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल का कहना है कि मानसून एक-दो दिन के भीतर लौट जाएगा।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Thu, 07 Oct 2021 07:45 AM (IST) Updated:Thu, 07 Oct 2021 07:45 AM (IST)
Himachal Weather Update: प्रदेश से एक-दो दिन में विदा होगा मानसून, जानिए कैसा रहेगा मौसम
हिमाचल प्रदेश से मानसून जल्‍द ही विदा होगा।

शिमला/धर्मशाला, जेएनएन। Himachal Weather Update, हिमाचल प्रदेश से मानसून जल्‍द ही विदा होगा। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में राज्य में अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल का कहना है कि मानसून एक-दो दिन के भीतर लौट जाएगा। इस बार राज्य में मानसून की लंबी अवधि तक बारिश होती रही। शुरू में मानसून सक्रिय हुआ था और उसके बाद धीमा होने से बारिश कम हो रही थी। सितंबर में अधिकांश दिनों में बारिश सामान्य से अधिक हुई। इस कारण जलस्रोत र‍िचार्ज हुए हैं। वहीं किसानों की फसल भी खूब लहलहाई है।

राज्य में तापमान की स्थिति स्थान, न्यूनतम, अधिकतम शिमला, 13.8, 23.6 सुंदरनगर, 16.3, 31.8 भुंतर, 13.9, 30.6 कल्पा, 7.4, 21.5 केलंग, 4.7, 21.1 धर्मशाला, 16.8, 27.6 ऊना, 21.4, 34.2 नाहन, 21.3, 28.1 सोलन, 15.6, 29.0 मंडी, 17.6, 31.2 कांगड़ा, 18.2, 30.3 पालमपुर, 15.5, 25.4 मनाली, 10.0  -- हमीरपुर, 18.1, 32.5 बिलासपुर, 20.5, 33.5 चंबा, 15.5, 29.8 डलहौजी, 13.9, 19.5 कुफरी, 13.1, 18.1

chat bot
आपका साथी