Himachal Weather Update: निचले इलाकों में बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी से तापमान में आई गिरावट

हिमाचल प्रदेश में आज से मानसून और रफ्तार पकड़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार से मानसून और तेज रफ्तार पकड़ेगा

By Rajesh SharmaEdited By: Publish:Wed, 08 Jul 2020 09:54 AM (IST) Updated:Wed, 08 Jul 2020 12:55 PM (IST)
Himachal Weather Update: निचले इलाकों में बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी से तापमान में आई गिरावट
Himachal Weather Update: निचले इलाकों में बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी से तापमान में आई गिरावट

धर्मशाला, जेएनएन। हिमाचल प्रदेश में सुबह से निचले इलाकों में बारिश का दौर जारी है। वहीं, पहाड़ों पर बर्फबारी से तापमान में काफी गिरावट आ गई है। मौसम विभाग ने बुधवार से मानसून के और तेज रफ्तार पकड़ने की संभावना जताई थी। एक सप्ताह तक बारिश की संभावना है। कुछ जिलाें में भारी बारिश का भी अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में मंगलवार को अधिकतर क्षेत्रों में हुई बारिश के कारण तापमान में तीन से चार डिग्री तक की गिरावट आई है।

यह भी पढ़ें: मनाली से लेह को जोड़ने वाले बारालाचा दर्रे सहित पहाड़ों पर बर्फबारी, बीआरओ हुआ सतर्क; तापमान में गिरावट

प्रदेश में सबसे अधिक बारिश शिमला के जुब्बड़हट्टी में 31 मिलीमीटर हुई। इसके अलावा मंडी में आठ मिलीमीटर, सोलन में चार और सुंदरनगर में दो मिलीमीटर बारिश हुई। बारिश और भूस्खलन के कारण हमीरपुर में दो मकानों को नुकसान हुआ है। मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए तीन जिलों शिमला, सोलन और सिरमौर में आंधी और बारिश का यलो अलर्ट जारी किया था। प्रदेश में मंगलवार को सबसे अधिक तापमान ऊना में 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।

यह भी पढ़ें: जोगेंद्रनगर-सरकाघाट मार्ग पर भूस्‍खलन से आवाजाही बंद, पूर्व मंत्री गुलाब सिंह ठाकुर भ्‍ाी दो घंटे फंसे रहे

कहां कितना रहा तापमान स्थान, न्यूनतम, अधिकतम शिमला, 17.3, 22.7 सुंदरनगर, 22.3, 33.0 भुंतर, 19.3, 33.6 कल्पा, 12.1, 24.0 धर्मशाला, 19.8, 29.8 ऊना, 25.5, 35.4 नाहन, 25.6, 28.2 केलंग, 10.8, 24.1 सोलन, 20.5, 30.4

chat bot
आपका साथी