Himachal Weather Update: न्यूनतम तापमान में आएगी और गिरावट, सूखी ठंड से अभी नहीं मिलेगी राहत
Himachal Weather Update हिमाचल प्रदेश में बारिश व बर्फबारी की फिलहाल कोई संभावना नहीं है ऐसे में लोगों को अभी कुछ दिन और सूखी ठंड झेलनी पडे़गी। दिन में धूप खिलने के बावजूद सुबह-शाम न्यूनतम तापमान में ज्यादा गिरावट दर्ज की जा रही है।

शिमला, धर्मशाला, जेएनएन। Himachal Weather Update, हिमाचल प्रदेश में बारिश व बर्फबारी की फिलहाल कोई संभावना नहीं है, ऐसे में लोगों को अभी कुछ दिन और सूखी ठंड झेलनी पडे़गी। दिन में धूप खिलने के बावजूद सुबह-शाम न्यूनतम तापमान में ज्यादा गिरावट दर्ज की जा रही है। सोमवार को शिमला को छोड़ सभी स्थानों पर न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। नाहन को छोड़ सभी स्थान शिमला से ज्यादा ठंडे हैं। यहां सुबह-शाम काफी ठंड पड़ रही है जबकि दिन में तापमान शिमला से ज्यादा दर्ज किया जा रहा है।
सोमवार को धूप खिलने के बावजूद अधिकतम तापमान में दो डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है। शिमला में न्यूनतम तापमान में एक डिग्री तक की वृद्धि दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने नवंबर में बर्फबारी व बारिश कोई संभावना नहीं जताई है। धूप खिले रहने के बावजूद न्यूनतम तापमान में गिरावट आने की संभावना है। अधिकतम तापमान में कोई विशेष अंतर नहीं आएगा।
सूखी ठंड के कारण लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। दिन में धूप में ज्यादा देर खड़े होने पर गर्मी महसूस हाे रही है तो वहीं सुबह व शाम तापमान में पांच से छह डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है। इस कारण सुबह शाम ठिठुरने वाली ठंड पड़ रही है।
प्रदेश में कहां कितना तापमान स्थान, न्यूनतम, अधिकतम शिमला, 10.0, 18.4 सुंदरनगर, 4.6, 22.3 भुंतर, 3.3, 24.3 कल्पा, 0.6, 15.2 धर्मशाला, 9.0, 21.4 ऊना, 7.4, 27.0 नाहन, 12.1, 21.8 केलंग, -3.4, 10.2 सोलन, 4.3, 25.0 मनाली, 2.8, 17.0