Himachal Weather Update: प्रदेश में न्‍यूनतम तापमान में दस डिग्री तक गिरावट से बढ़ी ठंड, यहां माइनस में पारा

Himachal Weather Update हिमाचल प्रदेश में न्‍यूनतम तापमान में लगातार गिरावट के कारण ठंड बढ़ती जा रही है। सुबह शाम व रात को लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि दिन में धूप खिलने से राहत मिल रही है।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Sun, 14 Nov 2021 08:14 AM (IST) Updated:Sun, 14 Nov 2021 08:14 AM (IST)
Himachal Weather Update: प्रदेश में न्‍यूनतम तापमान में दस डिग्री तक गिरावट से बढ़ी ठंड, यहां माइनस में पारा
हिमाचल प्रदेश में न्‍यूनतम तापमान में लगातार गिरावट के कारण ठंड बढ़ती जा रही है

शिमला/धर्मशाला, जेएनएन। Himachal Weather Update, हिमाचल प्रदेश में न्‍यूनतम तापमान में लगातार गिरावट के कारण ठंड बढ़ती जा रही है। सुबह शाम व रात को लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि दिन में धूप खिलने से राहत मिल रही है। प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान दस डिग्री से नीचे चला गया है। नाहन और धर्मशाला दो शहरों को छोड़ दें तो राज्य में सुबह की ठंड ने जोर पकड़ लिया है। यदि राज्य में अधिकतम तापमान को देखा जाए तो ऊना शहर में 28.7 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार आने वाले पांच दिनों के दौरान मौसम में विशेष बदलाव नहीं रहेगा। सूर्याेदय से पहले और सूर्यास्त के बाद ठंड अधिक रहेगी। केलंग में -3.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। ऊना में अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

किसान लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन बादलों ने बेरुखी अपनाई हुई है। किसानों का गेहूं की बिजाई का समय शुरू हो गया है, लेकिन बारिश न होने के कारण इनका इंतजार बढ़ता जा रहा है।

कहां कितना रहा तापमान (डिग्री सेल्सियस)

स्थान, न्यूनतम, अधिकतम शिमला, 7.6, 19.4 सुंदरनगर, 5.3, 26.8 भुंतर, 3.6, 24.0 कल्पा, 1.0, 17.6 धर्मशाला, 11.6, 21.6 ऊना, 9.4, 28.7 केलंग, -3.2, 11.6  सोलन, 5.0, 25.2 मनाली, 1.6, 25.2 डलहौजी, 7.8, 12.4 कुफरी, 8.9, 15.6
chat bot
आपका साथी