Himachal Weather Update: प्रदेश में दो से तीन डिग्री तक पहुंंचा न्‍यूनतम तापमान, यहां जमाव बिंदु से नीचे

Himachal Weather Update हिमाचल प्रदेश में अभी कुछ दिन और मौसम साफ रहने की संभावना है। प्रदेश में धूप खिलने के बावजूद न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है जबकि अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं आया है।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 08:02 AM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 08:02 AM (IST)
Himachal Weather Update: प्रदेश में दो से तीन डिग्री तक पहुंंचा न्‍यूनतम तापमान, यहां जमाव बिंदु से नीचे
हिमाचल प्रदेश में अभी कुछ दिन और मौसम साफ रहने की संभावना है।

शिमला, धर्मशाला, जेएनएन। Himachal Weather Update, हिमाचल प्रदेश में अभी कुछ दिन और मौसम साफ रहने की संभावना है। प्रदेश में धूप खिलने के बावजूद न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है, जबकि अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं आया है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 30 नवंबर तक मौसम के साफ रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान में एक-दो स्थानों पर और गिरावट आने की संभावना जताई गई है। मैदानी क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान करीब छह डिग्री तक और कई सथानों पर दो से तीन डिग्री तक दर्ज किया जा रहा है।

केलंग में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आई है। लाहुल स्‍पीति के जिला मुख्‍यालय केलंग में माइनस तीन डिग्री सेल्सियत तक तापमान रिकार्ड किया गया है। इस कारण यहां बहुत ज्‍यादा ठंड पड़ रही है। सुंदरगनर, मनाली, सोलन में तापमान सुबह शाम गिरने से इन क्षेत्रों में ज्यादा ठंड दर्ज की जा रही है। मनाली में तापमान में एक डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मनाली में घूमने पहुंचे पर्यटकों को भी सुबह शाम कड़ाके की ठंड सहनी पड़ रही है। हालांकि पर्यटक दिन में धूप खिलने पर मनाली की वादियों में घूमने का खूब आनंद ले रहे हैं।

तापमान की स्थिति

शहर, न्यूनतम, अधिकतम शिमला, 8.0, 16.4 सुंदरनगर, 2.3, 23.0 कल्पा, 0.5, 15.0 धर्मशाला, 8.6, 19.2 ऊना, 6.3, 25.4 नाहन, 12.0 , 22.6 केलंग,  -3.5, 8.5 पालमपुर, 5.7, 18.0 सोलन, 3.0, 22.0 मनाली, 1.8, 15.5

नोट : तापमान डिग्री सेल्सियस में

chat bot
आपका साथी