Himachal Weather Update: आज चार जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 20 तक खूब बरसेंगे मेघ

Himachal Weather Update हिमाचल प्रदेश में रविवार को सुबह ही मौसम ने करवट बदल ली। प्रदेश के अधिकतर भागों में सुबह की शुरुआत बारिश के साथ हुई। मौसम विभाग ने आज चार जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Sun, 18 Jul 2021 07:51 AM (IST) Updated:Sun, 18 Jul 2021 10:58 AM (IST)
Himachal Weather Update: आज चार जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 20 तक खूब बरसेंगे मेघ
हिमाचल प्रदेश में रविवार को सुबह ही मौसम ने करवट बदल ली।

धर्मशाला, शिमला, जेएनएन। Himachal Weather Update, हिमाचल प्रदेश में रविवार को सुबह ही मौसम ने करवट बदल ली। प्रदेश के अधिकतर भागों में सुबह की शुरुआत बारिश के साथ हुई। मौसम विभाग ने आज चार जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने रविवार को ऊना, कांगड़ा, मंडी व सिरमौर जिला में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है। सोमवार को जनजातीय जिला किन्नौर व लाहुल-स्पीति को छोड़कर शेष सभी जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है।

मंगलवार के लिए जारी आरेंज अलर्ट का असर कम होकर केवल कांगड़ा व चंबा जिला तक सीमित होगा। संभावना जताई है कि रविवार से प्रदेश में मानसून अधिक सक्रिय होगा, इस कारण अधिकांश हिस्सों में 20 जुलाई तक भारी बारिश हो सकती है। सभी जिलों में प्रशासन को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल का कहना है कि इस दौरान तेज हवा चलेगी।

शनिवार को ऊना में अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। केलंग में न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस रहा। शनिवार को नाहन में 61, मंडी में 10, बरठीं में आठ, शाहपुर में छह व जोगेंद्रनगर में दो मिलीमीटर बारिश हुई। देर शाम को बिलासपुर, हमीरपुर व शिमला के कई हिस्सों में बारिश शुरू हो गई थी।

कहां कितना रहा तापमान (डिग्री सेल्सियस)

स्थान, न्यूनतम, अधिकतम शिमला, 18.0, 24.6 सुंदरनगर, 23.1, 33.1 भुंतर, 22.0, 33.9 कल्पा, 16.0, 25.5 धर्मशाला, 20.8, 29.2 ऊना, 27.5, 38.2 नाहन, 25.1, 27.8 केलंग, 14.8, 27.3 पालमपुर, 20.5, 27.0 सोलन, 20.7, 31.0 मनाली, 20.2, 27.6 कांगड़ा, 24.3, 31.3 मंडी, 22.0, 32.2 हमीरपुर, 24.2, 31.8 डलहौजी, 17.6, 21.6 कुफरी, 21.3, 19.4

यह भी पढ़ें: हिमाचल में अब सड़क पर उतरते ही चलेगा ट्रैफ‍िक जाम का पता, यहां स्‍थापित होगी यह खास तकनीक

यह भी पढ़ें: Himachal Weather Update: आज चार जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 20 तक खूब बरसेंगे मेघ

chat bot
आपका साथी