Himachal Weather Update: तीन जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी, आंधी का यलो अलर्ट जारी

Himachal Weather Update हिमाचल प्रदेश में आज भी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक 21 जुलाई को कांगड़ा कुल्लू व सिरमौर में भारी बारिश व आंधी का यलो अलर्ट जारी किया गया है। 22 जुलाई को शिमला सोलन व सिरमौर में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Wed, 21 Jul 2021 07:53 AM (IST) Updated:Wed, 21 Jul 2021 07:53 AM (IST)
Himachal Weather Update: तीन जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी, आंधी का यलो अलर्ट जारी
हिमाचल प्रदेश में आज भी बारिश की संभावना है।

धर्मशाला/शिमला, जेएनएन। Himachal Weather Update, हिमाचल प्रदेश में आज भी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक 21 जुलाई को कांगड़ा, कुल्लू व सिरमौर में भारी बारिश व आंधी का यलो अलर्ट जारी किया गया है। 22 जुलाई को शिमला, सोलन व सिरमौर में आंधी व बिजली गिरने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। 27 जुलाई तक बारिश का क्रम जारी रहेगा और इससे तापमान में गिरावट आएगी। मंगलवार को प्रदेश में सुंदरनगर में सबसे अधिक 28.3 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

कई स्थानों पर हुई मूसलधार बारिश के कारण हुए भूस्खलन से 48 मकानों सहित 16 पशुशालाओं को नुकसान पहुंचा है। 360 सड़कें बंद हैं। कुल्लू में मलबे की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हुई है। 187 पेयजल योजनाएं प्रभावित हुई हैं। इनमें हमीरपुर में 91, बिलासपुर में 42, सिरमौर व चंबा में 19-19, कुल्लू में 14 और कांगड़ा में दो पेयजल योजनाएं प्रभावित हुई हैं। प्रदेश में सबसे अधिक बारिश  शाहपुर में 44.5 मिलीमीटर, नाहन में 25.1, डलहौजी में 19.1, धर्मशाला में 19 व ऊना में 17 मिलीमीटर बारिश हुई है। दो दिन लगातार हो रही बारिश से अधिकतम तापमान में करीब तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है।

शिमला जिले में भारी बारिश से 56 मार्ग बंद हो गए हैं। भूस्खलन से डंगे गिरने से सड़कें बंद हो गई हैं। विकास खंड रामपुर की ङ्क्षशगला पंचायत में मंगलवार सुबह करीब आठ बजे शिंगला-शनेरी सड़क पर पत्थर व मलबा गिरने से मार्ग करीब तीन घंटे तक बंद रहा। पठानकोट-चंबा एनएच साढ़े तीन घंटे तक बंद रहा। भरमौर-हड़सर मार्ग पर स्थित प्रंघाला नाला में जलस्तर बढऩे से नाले का पानी सड़क पर आ गया। इससे नाले के दोनों ओर यात्री फंस गए।

मनाली-लेह, काजा, किलाड़ व रोहतांग मार्ग पर कई जगह भूस्खलन हुआ है। बीआरओ ने मार्ग बहाली में मशीनरी लगाई है। बारिश से सुंदरनगर, गोहर व धर्मपुर उपमंडल में चार कच्चे मकानों को क्षति पहुंची है। गोहर व मंडी मंडल में दो-दो व जोगेंद्रनगर में 12 ट्रांसफार्मर प्रभावित हुए हैं। कांगड़ा जिले की नूरपुर की कोपड़ा पंचायत में रविवार को नाले में बहे व्यक्ति का शव घर से पांच सौ मीटर की दूरी पर बरामद किया गया है। वहीं, संसारपुर टैरेस क्षेत्र के पेख गांव में किसानों की जमीन बह गई है।

प्रदेश में कहां कितनी सड़कें बंद

मंडी में 97, जोगेंद्रनगर में 75, शिमला में 79, डलहौजी में 56, कुल्लू में 13, कांगड़ा में 25 और सोलन में चा सड़कों पर आवाजाही बंद है।

प्रदेश में कहां कितना तापमान स्थान, न्यूनतम, अधिकतम शिमला, 16.6, 22.6 सुंदरनगर, 22.4, 28.3 भुंतर, 21.2, 28.1 कल्पा, 13.4, 20.2 धर्मशाला, 18.8, 26.2 ऊना, 20.8, 27.4 नाहन, 22.2, 26.5 केलंग, 12.8, 17.3 सोलन, 20.0, 28.2 

chat bot
आपका साथी