Himachal Weather Update: आज सात जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, दो दिन और सताएगा मौसम

Himachal Weather Update हिमाचल प्रदेश में अभी मौसम दो दिन और राहत नहीं देने वाला है। वीरवार व शुक्रवार को भी मेघ खूब बरसने वाले हैं। मौसम विभाग ने भारी बारिश का आरेंज अलर्ट जारी किया है। शनिवार व रविवार के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 07:54 AM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 07:54 AM (IST)
Himachal Weather Update: आज सात जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, दो दिन और सताएगा मौसम
हिमाचल प्रदेश में अभी मौसम दो दिन और राहत नहीं देने वाला है।

शिमला/धर्मशाला, जेएनएन। Himachal Weather Update, हिमाचल प्रदेश में अभी मौसम दो दिन और राहत नहीं देने वाला है। वीरवार व शुक्रवार को भी मेघ खूब बरसने वाले हैं। मौसम विभाग ने भारी बारिश का आरेंज अलर्ट जारी किया है। शनिवार व रविवार के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल का कहना है प्रदेश में मानसून सक्रिय है। सात जिलों में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कांगड़ा, सोलन, मंडी, कुल्लू, बिलासपुर, हमीरपुर व ऊना जिलों में भारी बारिश होगी।

प्रदेश में बुधवार को हुई बारिश से 345 स्थानों पर विद्युत आपूर्ति बाधित रही। शिमला के गुम्मा गांव, किन्नौर के रक्षम के हुक्का नाले व चंबा जिला में पांगी मुख्यालय किलाड़ से करीब 45 किलोमीटर दूर हिलुटवां में बादल फटा है। गुम्मा गांव में बादल फटने से चार वाहन व एक पुल बह गया। ठियोग उपमंडल में कई पंचायतों में वाहन पानी में बह कर क्षतिग्रस्त हो गए। किलाड़ के हिलुटवां में बादल फटने से  जम्मू नाले में आई बाढ़ अपने साथ हिल्लु, कालीछो, चुरोटी और टवान में खेत, जमीनें व फसल बहा ले गई।

चंबा-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग भूस्खलन से चनेड़ नाला व भट्टी नाला के पास नौ घंटे बंद रहा। लाहडू-ककीरा मार्ग पर बुधवार सुबह नूरपुर से चंबा जा रही एक कार पर घटासनी पुल के पास पहाड़ी दरकने से मलबा आ गिरा। कार में सरकारी बैंक चंबा में कार्यरत अधिकारी परिवार सहित चंबा जा रहे थे। बैंक अधिकारी को मामूली चोटें आईं जबकि कार में सवार परिवार के चारों सदस्य सुरक्षित हैं।

वहीं, चंबा-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर चनेड़ नाला में मंगलवार देर रात भारी मात्रा में आए पानी के तेज बहाव में बहे जेसीबी हेल्पर का बुधवार को शव बरामद हो गया है। मृतक की पहचान सुनील कुमार पुत्र भीखो राम निवासी गांव सिढ़कुंड के रूप में हुई है।

नेरवा-मीनस-विकासनगर मार्ग जगह-जगह बंद होने सेब व टमाटर से लदे सैकड़ों वाहन इस मार्ग पर फंसे हुए हैं। कालका-शिमला फोरलेन पर पहाडिय़ों से लगातार पत्थर गिर रहे हैं। श्रीरेणुकाजी क्षेत्र के जटोल डैम का पानी लगातार बढ़ रहा है। खतरे के निशान से ऊपर पहुंचते बांध के गेट खोल दिए गए हैं।

मंडी जिला के चार मील में मनाली-चंडीगढ़ राजर्मा सुबह खोलने के बाद दोपहर में फिर बंद हो गया है। मनाली-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग हणोगी के पास खोती नाला में वाहन फंसे रहे। जलस्तर बढऩे पर पंडोह डैम के गेट भी खोले दिए गए हैं। शिमला शहर के विकासनगर क्षेत्र में चट्टान आने से कार दब गई। कांगड़ा जिला के इंदौरा के वार्ड दो में नाले का बहाव गांव की ओर मुडऩे से घरों व कार्यायलों में पानी घुस गया। जसवां तहसील के तहत खनोड़ी गांव में स्लेटपोश मकान ढह गया। प्रदेश के ऊना में सर्वाधिक 81 मिलीलीटर बारिश हुई। शिमला में 23, धर्मशाला में 21, कांगड़ा में 24 व कसौली में 33 मिलीलीटर बारिश हुई है।

राज्य में तापमान की स्थिति शहर, न्यूनतम, अधिकतम शिमला, 15.9, 19.6 सुंदरनगर, 22.1, 26.3 भुंतर, 20.7, 25.1 कल्पा, 15.0, 19.0 धर्मशाला, 19.8, 24.6 ऊना, 23.8, 25.6 नाहन, 22.8, 23.7 पालमपुर, 19.5, 22.2 सोलन, 20.5, 23. 5 मनाली, 18.0, 20.4 कांगड़ा, 21.9, 24.1 मंडी, 21.0, 25.4 बिलासपुर, 24.0, 26.0 हमीरपुर, 23.6, 25.2

chat bot
आपका साथी