Himachal Weather Update: दो दिन दस जिलों में भारी बारिश की संभावना, यलो अलर्ट जारी

Himachal Weather Update हिमाचल प्रदेश में बारिश का दौर एक बार फ‍िर से शुरू हुआ है। रविवार की शुरुआत घने बादलों के साथ हुई है। आगामी दो दिन के दौरान भारी बारिश की संभावना जताई गई है। प्रदेशभर में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 07:54 AM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 07:54 AM (IST)
Himachal Weather Update: दो दिन दस जिलों में भारी बारिश की संभावना, यलो अलर्ट जारी
प्रदेशभर में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

शिमला/धर्मशाला, जेएनएन। Himachal Weather Update, हिमाचल प्रदेश में बारिश का दौर एक बार फ‍िर से शुरू हुआ है। रविवार की शुरुआत घने बादलों के साथ हुई है। आगामी दो दिन के दौरान भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार किन्नौर व लाहुल-स्पीति को छोड़ 20 व 21 सितंबर को प्रदेशभर में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। 19 सितंबर को कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है। भारी बारिश व भूस्खलन से 10 मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। शुक्रवार रात नाहन में 64, जबकि ऊना में 14.4 मिलीमीटर बारिश हुई। इसके अलावा भी कई क्षेत्रों में बारिश हुई है। बारिश के बावजूद नाहन को छोड़ बाकी स्थानों पर अधिकतम तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि दर्ज की गई है।

वहीं, जिला किन्नौर के प्रवेश द्वार चौरा के समीप मंगलवार देर रात से बाधित राष्ट्रीय राजमार्ग शुक्रवार देर रात करीब एक बजे 76 घंटे बाद बहाल कर दिया गया। इससे पर्यटकों, बागवानों व अन्य लोगों ने राहत की सांस ली। जिला शिमला के रामपुर के खोपड़ी में सड़क पर पहाड़ी से मलबा आने से यहां पर पार्क वाहनों को आंशिक नुकसान पहुंचा है। इस दौरान दिल्ली का दंपती भी मलबे की चपेट में आ गया। जब मलबा गिरा तो वे अपने वाहन में यहां से गुजर रहे थे, राहत की बात है वे सुरक्षित हैं।

कहां कितना रहा तापमान (डिग्री सेल्सियस) स्थान, न्यूनतम, अधिकतम शिमला, 15.3, 25.0 सुंदरनगर, 19.8, 32.0 भुंतर, 19.9, 32.8 कल्पा, 12.8, 23.8 धर्मशाला, 19.8, 27.4 ऊना, 23.4, 35.0 नाहन, 23.1, 27.8 केलंग, 9.5, 26.9 सोलन, 19.1, 30.0

chat bot
आपका साथी