Himachal Weather Update: प्रदेश में तीन दिन भारी बारिश होने की संभावना, यलाे अलर्ट जारी

Himachal Weather Update हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश के कारण तापमान में गिरावट जारी है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को प्रदेश में कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। विभाग ने 19 से 21 सितंबर तक कई स्थानों पर भारी बारिश होने का यलो अलर्ट जारी किया है।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 07:40 AM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 07:40 AM (IST)
Himachal Weather Update: प्रदेश में तीन दिन भारी बारिश होने की संभावना, यलाे अलर्ट जारी
हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश के कारण तापमान में गिरावट जारी है।

शिमला/धर्मशाला, जेएनएन। Himachal Weather Update, हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश के कारण तापमान में गिरावट जारी है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को प्रदेश में कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। विभाग ने 19 से 21 सितंबर तक कई स्थानों पर भारी बारिश होने का यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने तीन दिन के लिए अलर्ट जारी किया है। पहाड़ों पर बर्फबारी होने से सुबह व शाम ठंड का अहसास होने लगा है। ऊंचाई वाले इलाकों में लोगों ने गर्म कपड़े निकाल लिए हैं।

भूस्खलन के कारण अब भी पांच मार्ग यातायात के लिए बंद हैं, जिन्हें खोलने का प्रयास किया जा रहा है। मंडी जिला में मनाली-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर दूसरे दिन भी यातायात पूरी तरह से बहाल नहीं हो पाया है। संदली मोड़ में अब भी पहाड़ से पत्थर गिर रहे हैं। मार्ग को एकतरफा यातायात के लिए ही बहाल किया गया है। हालांकि बुधवार रात चट्टानें गिरने से बंद हुआ मनाली-लेह मार्ग बहाल कर दिया है।

शुक्रवार को प्रदेश में कई स्थानों पर बारिश होने से अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। वीरवार रात से लेकर शुक्रवार सुबह तक धर्मशाला में सबसे अधिक 66.4 मिलीमीटर बारिश हुई। इसके अलावा पालमपुर में 36, ऊना में 34.2, मंडी में 23.1, हमीरपुर में 13 और नाहन में 12.8 मिलीमीटर बारिश हुई।

कहां कितना रहा तापमान (डिग्री सेल्सियस)

स्थान, न्यूनतम, अधिकतम शिमला, 15.6, 22.9 सुंदरनगर, 20.0, 30.7 भुंतर, 20.5, 30.6 कल्पा, 11.9, 22.5 धर्मशाला, 18.8, 27.8 ऊना, 21.0, 30.8 नाहन, 23.1, 29.3 केलंग, 9.5, 23.6 सोलन, 19.4, 30.2
chat bot
आपका साथी