Himachal Weather Update: पांच दिन तक आंधी व भारी बारिश का यलो अलर्ट, मानसून में अधिक बारिश का अनुमान

Himachal Weather Update हिमाचल प्रदेश में पांच दिन भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार पांच दिन तक 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी भारी बारिश व बिजली गिरने का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Mon, 14 Jun 2021 07:52 AM (IST) Updated:Mon, 14 Jun 2021 07:52 AM (IST)
Himachal Weather Update: पांच दिन तक आंधी व भारी बारिश का यलो अलर्ट, मानसून में अधिक बारिश का अनुमान
हिमाचल प्रदेश में पांच दिन भारी बारिश की संभावना है

धर्मशाला/शिमला, जेएनएन। Himachal Weather Update, हिमाचल प्रदेश में पांच दिन भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार पांच दिन तक 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी, भारी बारिश व बिजली गिरने का यलो अलर्ट जारी किया गया है। पिछले 24 घंटों के दौरान कई स्थानों पर हुई बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई है। मानसून की दस्तक के साथ बारिश और आंधी से करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। मंडी और शिमला जिला में सेब पौधों से झड़ गए हैं।

प्रदेश के सभी क्षेत्रों में 13 साल बाद मानसून ने 13 जून को प्रवेश किया है। मौसम विभाग ने प्रदेश में मानसून के आने की घोषणा की है। इससे पूर्व वर्ष 2008 में 13 जून और वर्ष 2013 में 15 जून को मानसून हिमाचल पहुंचा था। हालांकि प्रदेश में मानसून सामान्य तौर पर 26 जून तक पहुंचता है। 2019 में 24 जून को मानसून हिमाचल पहुंचा था। मौसम विभाग के अनुसार सीजन में 100 फीसद से अधिक बारिश का अनुमान है।

पहली से 13 जून तक सामान्य से अधिक बारिश

पहली से 13 जून तक नौ जिलों में सामान्य से 35 से 153 फीसद तक अधिक बारिश हुई। तीन जिलों लाहुल-स्पीति 79, किन्नौर व कुल्लू में सामान्य से एक फीसद कम बारिश हुई है। ऊना में सामान्य से 153 फीसद, सिरमौर में 93, कांगड़ा में 81, मंडी में 65, चंबा में 47, शिमला में 46, हमीरपुर में 46 और बिलासपुर में सामान्य से 35 फीसद अधिक बारिश हुई।

24 घंटों के दौरान कहां कितनी बारिश हुई

प्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान सोलन के कंडाघाट में 51.6 मिलीमीटर, कांगड़ा के शाहपुर में 36.5, डलहौजी में 28, ऊना में 22 मिलीमीटर बारिश हुई।

अधिक बारिश का अनुमान

निदेशक मौसम विभाग हिमाचल प्रदेश मनमोहन सिंह का कहना है हिमाचल प्रदेश में 13 जून को सभी क्षेत्रों में मानसून पहुंच गया। सामान्य से 13 दिन पूर्व मानसून ने प्रवेश किया है। इस बार अधिक बारिश का अनुमान है।

chat bot
आपका साथी