Himachal Weather Update: आज दस जिलों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, बर्फबारी से लुढ़का तापमान

Himachal Weather Update हिमाचल में मौसम लगातार खराब बना हुआ है। आज प्रदेश के दस जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने 11 सितंबर को किन्नौर व लाहुल-स्पीति को छोड़ सभी दस जिलों में भारी बारिश और आंधी को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Sat, 11 Sep 2021 07:53 AM (IST) Updated:Sat, 11 Sep 2021 07:53 AM (IST)
Himachal Weather Update: आज दस जिलों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, बर्फबारी से लुढ़का तापमान
आज प्रदेश के दस जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

शिमला, धर्मशाला, जेएनएन। Himachal Weather Update, हिमाचल प्रदेश में मौसम लगातार खराब बना हुआ है। आज प्रदेश के दस जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने 11 सितंबर को किन्नौर व लाहुल-स्पीति को छोड़ सभी दस जिलों में भारी बारिश और आंधी को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। 12 सितंबर को कांगड़ा, मंडी, शिमला, सोलन व सिरमौर में कुछ स्थानों पर बारिश के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। भारी बारिश के अलर्ट के बीच भूस्‍खलन को लेकर भी प्रशासन ने लोगों को आगाह किया है। प्रशासन ने भूस्‍खलन संभावित जगहों पर न जाने की हिदायत दी है।

प्रदेश में बारालाच, कुंजुम सहित अन्य चोटियों पर हिमपात होने से ठंड बढ़ गई है। अन्य स्थानों पर बारिश से तापमान में गिरावट आई है। सबसे अधिक नाहन में 83.6, सुंदरनगर में 81.4, कुफरी में 50, भुंतर में 29.4,  शिमला में 28.8, ऊना में 15.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।

शुक्रवार को बारिश व भूस्खलन के कारण छह मकानों को नुकसान पहुंचा है। वहीं  21 सड़कें बंद हैं। मंडी जिले में ही छह मकानों को नुकसान पहुंचा है। मंडी में नौ, कुल्लू में सात और शिमला में पांच सड़कें बंद हैं। रामपुर में नोगली से झाकड़ी व ज्यूरी तक चट्टानें व पत्थर गिरने से तीन वाहनों को नुकसान पहुंचा है। रामपुर में बुशहर रिजेंसी के पास व टेलीफोन एक्सचेंज से सतलुज कैफे तक तीन वाहनों को पत्थर गिरने से नुकसान हुआ है। रामपुर चौकी प्रभारी कृष्ण ठाकुर ने बताया कि पत्थर गिरने की सूचना मिलने पर पुलिस कर्मियों को मौके पर भेज दिया।

प्रदेश में कहां कितना तापमान

स्थान, न्यूनतम, अधिकतम शिमला, 15.1, 22.6 सुंदरनगर, 19.8, 30.0 भुंतर, 19.0, 28.3 कल्पा, 11.5, 20.7 धर्मशाला, 19.0, 24.6 ऊना, 22.5, 33.6 नाहन, 22.3, 27.9 केलंग, 11.8, 18.3 सोलन, 18.9, 28.5
chat bot
आपका साथी