Himachal Weather Update: सात जिलों में दो दिन भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी, तापमान में आई गिरावट

Himachal Weather Update हिमाचल प्रदेश में सोमवार को भी कुछ स्‍थानों पर बारिश की संभावना है। आठ और नौ जुलाई को अत्यधिक वर्षा के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

By Rajesh SharmaEdited By: Publish:Mon, 06 Jul 2020 09:28 AM (IST) Updated:Mon, 06 Jul 2020 09:47 AM (IST)
Himachal Weather Update: सात जिलों में दो दिन भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी, तापमान में आई गिरावट
Himachal Weather Update: सात जिलों में दो दिन भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी, तापमान में आई गिरावट

धर्मशाला, जेएनएन। हिमाचल प्रदेश में सोमवार को भी कुछ स्‍थानों पर बारिश की संभावना है। आठ और नौ जुलाई को अत्यधिक वर्षा के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। बिलासपुर, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू मंडी, शिमला व सिरमौर में आसमानी बिजली गिरने और भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। कुल सात जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 11 जुलाई तक वर्षा का क्रम ऐसे ही जारी रहेगा। प्रदेश के अधिकतर स्थानों में वर्षा की संभावना जताई गई है। इसके कारण तापमान में और गिरावट आने की संभावना है।

प्रदेश में कई स्थानों पर हुई बारिश से अधिकतम तापमान में चार से पांच डिग्री तक की गिरावट आई है। शनिवार देर रात और रविवार को वर्षा का क्रम जारी रहा। शनिवार रात से रविवार तक प्रदेश में सबसे अधिक वर्षा धर्मशाला में 48.6, कांगड़ा में 41.9, शिमला में 36.7, ऊना, बिलासपुर व नाहन में नौ-नौ मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। प्रदेश के अधिकतर स्थानों पर वर्षा दर्ज की गई है।

तापमान की स्थिति शहर, न्यूनतम, अधिकतम शिमला, 13.6, 25.0 सुंदरनगर, 20.0, 32.6 भुंतर, 17.8, 32.6 कल्पा, 10.4, 20.2 धर्मशाला, 18.6, 30.8 ऊना, 21.2, 34.4 नाहन, 20.1, 28.8 केलंग, 7.5, 20.1 सोलन, 17.4, 30.0 नोट : तापमान डिग्री सेल्सियस में

chat bot
आपका साथी