Himachal Weather Update: बर्फबारी के बाद धूप खिलने से तापमान में फ‍िर बढ़ोतरी, जानिए मौसम का हाल

Himachal Weather Update हिमाचल प्रदेश में लगातार जारी बारिश के बाद सोमवार के बाद मंगलवार को भी धूप खिली। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। बर्फबारी के कारण लुढ़के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली है।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Tue, 14 Sep 2021 08:33 AM (IST) Updated:Tue, 14 Sep 2021 08:33 AM (IST)
Himachal Weather Update: बर्फबारी के बाद धूप खिलने से तापमान में फ‍िर बढ़ोतरी, जानिए मौसम का हाल
हिमाचल प्रदेश में लगातार जारी बारिश के बाद सोमवार के बाद मंगलवार को भी धूप खिली।

शिमला/धर्मशाला, जेएनएन। Himachal Weather Update, हिमाचल प्रदेश में लगातार जारी बारिश के बाद सोमवार के बाद मंगलवार को भी धूप खिली। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। बर्फबारी के कारण लुढ़के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली है। सोमवार को धूप खिलने से केलंग में अधिकतम तापमान में सबसे अधिक सात डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि दर्ज की गई है। सोमवार को कल्पा में 9.4, रिकांगपिओ में 6.5, भुंतर में छह, नाहन में 4.5, मनाली में चार, कोटखाई में 2.5 मिलीमीटर बारिश हुई। कांगड़ा सहित कुछ जिलों में दिनभर धूप खिली रही।

जिला किन्नौर के आसरंग में भूस्खलन की जद में आने से एक नेपाली मजदूर की मौत हुई, जबकि दो महिलाएं घायल हुई हैं। तीनों मजदूर किसी कार्य से रविवार सुबह साढ़े आठ बजे गांव से कंडे की ओर जा रहे थे। इस दौरान तोकतो में पहाड़ी से गिरी चट्टान की जद में आने से धन बहादुर की मौके पर ही मौत हो गई। मीणा पत्नी माइकल विले व रीतू बस्तीन पत्नी स्वर्गीय जय बहादुर बस्तीन का क्षेत्रीय चिकित्सालय रिकांगपिओ में उपचार चल रहा है।

वहीं, जिला कांगड़ा के अति दुर्गम बड़ा भंगाल घाटी को जाने वाले मार्ग में लकड़ी के दो पैदल पुल बह गए हैं।

मपुर के दुर्गम क्षेत्र 15/20 के सुरू गांव के पागीधार में रविवार दोपहर पहाड़ी दरकने से मलबे में दबने से करीब 20 भेड़-बकरियां मर गईं। जिला किन्नौर में पागल नाला में मलबा आने, निगुलसेरी में भूस्खलन व चोङ्क्षलग के पास पहाड़ी से पत्थरों के गिरने से बैली ब्रिज को नुकसान पहुंचा है। इससे राष्ट्रीय राजमार्ग पांच रामपुर-शिमला कई घंटे अवरुद्ध रहा। बैली ब्रिज पर पत्थर गिरने से लोहे के पुल की प्लेटें टूट गई हैं।

सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मनाली-लेह मार्ग करीब 12 घंटे बाद बहाल हो गया है। बारालाचा में हिमपात व मनाली के समीप नेहरुकुंड में भारी चट्टान के सड़क पर आ जाने से मार्ग बाधित हो गया था। सोमवार को भी रोहतांग सहित बारलाचा, कुंजम में हिमपात हुआ। बारिश व भूस्खलन के कारण प्रदेश में 209 मार्ग बंद हैं। 25 मकानों को नुकसान हुआ है। प्रदेश में 25 ट्रांसफार्मर खराब हैं। बर्फबारी व बारिश के बावजूद अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है।

कहां कितना रहा तापमान (डिग्री सेल्सियस) स्थान, न्यूनतम, अधिकतम शिमला, 15.4, 20.9 सुंदरनगर, 19.5, 28.3 भुंतर, 16.9, 23.4 कल्पा, 11. 0, 14.2 धर्मशाला, 18.8, 27.2 ऊना, 22.2, 32.4 नाहन, 23.2, 27.4 केलंग, 7.2, 18.6 सोलन, 18.7, 26.5

chat bot
आपका साथी