Himachal Weather Update: प्रदेश में सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठंड, न्‍यूनतम व अधिकतम तापमान में भी गिरावट

Himachal Weather Update हिमाचल प्रदेश में मौसम अभी कुछ दिन और शष्‍क बना रहेगा। लेकिन ठंड बढ़ने का सिलसिला लगातार जारी रहेगा। सर्द हवा चलने से प्रदेश के छह शहरों में न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Thu, 11 Nov 2021 07:53 AM (IST) Updated:Thu, 11 Nov 2021 07:53 AM (IST)
Himachal Weather Update: प्रदेश में सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठंड, न्‍यूनतम व अधिकतम तापमान में भी गिरावट
हिमाचल प्रदेश में मौसम अभी कुछ दिन और शष्‍क बना रहेगा। लेकिन ठंड बढ़ने का सिलसिला लगातार जारी रहेगा।

शिमला/धर्मशाला, जेएनएन। Himachal Weather Update, हिमाचल प्रदेश में मौसम अभी कुछ दिन और शष्‍क बना रहेगा। लेकिन ठंड बढ़ने का सिलसिला लगातार जारी रहेगा। सर्द हवा चलने से प्रदेश के छह शहरों में न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है। अधिकतम तापमान भी नीचे गिरने से ठंड की जकडऩ बढ़ गई है। मौसम विभाग के मुताबिक 14 नवंबर तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल का कहना है कि हवाओं की गति बढऩे से अधिक सर्दी होगी। तापमान में गिरावट का क्रम चलता रहेगा।

प्रदेश के छह शहरों सुंदरनगर,केलंग, पालमपुर, सोलन, हमीरपुर, चंबा में दो डिग्री सेल्सियस तापमान लुढ़का है। केलंग में -2.3 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ और ऊना में अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस रहा। छह किलोमीटर प्रति घंटा की गति से हवाएं चलने से ठंड बढऩे लगी है।

प्रदेश में गेहूं की बिजाई का दौर शुरू होने वाला है। ऐसे में किसान बारिश का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन मौसम के अभी बरसने का मिजाज कम ही लग रहा है।

राज्य के शहरों में तापमान की स्थिति

शहर, न्यूनतम, अधिकतम शिमला, 8.7, 19.4 सुंदरनगर, 5.5, 26.8 भुंतर, 5.0, 24.3 कल्पा, 2.4, 17.6 धर्मशाला, 12.2, 21.8 ऊना, 10.0, 29.6 नाहन, 13.6, 24.9 केलंग, -2.3, 11.6 पालमपुर, 8.5, 20.7 सोलन, 4.7, 26.0 मनाली, 3.0, 16.8 कांगड़ा, 11.0, 25.9 मंडी, 7.6, 25.2 बिलासपुर, 10.0, 27.0 हमीरपुर, 8.3, 26.0 चंबा, 7.0, 24.5 डलहौजी, 9.8, 13.9 कुफरी, 7.6, 13.4
chat bot
आपका साथी