Himachal Weather Update: प्रदेश में सुबह-शाम और बढ़ेगी ठंड, जानिए कब तक साफ रहेगा मौसम

Himachal Weather Update हिमाचल प्रदेश में अभी मौसम में कोई बदलाव होने की संभावना नहीं है यानी बारिश के लिए अभी इंतजार करना होगा। लेकिन ठंड का प्रकोप सुबह शाम व रात को लगातार बढ़ता जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार 10 नवंबर तक मौसम साफ रहने की संभावना है।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Sun, 07 Nov 2021 07:56 AM (IST) Updated:Sun, 07 Nov 2021 07:56 AM (IST)
Himachal Weather Update: प्रदेश में सुबह-शाम और बढ़ेगी ठंड, जानिए कब तक साफ रहेगा मौसम
हिमाचल प्रदेश में अभी मौसम में कोई बदलाव होने की संभावना नहीं है

शिमला/धर्मशाला, जेएनएन। Himachal Weather Update, हिमाचल प्रदेश में अभी मौसम में कोई बदलाव होने की संभावना नहीं है, यानी बारिश के लिए अभी इंतजार करना होगा। लेकिन ठंड का प्रकोप सुबह शाम व रात को लगातार बढ़ता जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार 10 नवंबर तक मौसम साफ रहने की संभावना है। इसके बावजूद न्यूनतम तापमान में और ज्यादा गिरावट आने की संभावना है। मैदानी क्षेत्रों में सुबह और शाम ठंड और बढ़ेगी। धूप खिलने के बावजूद सुबह और शाम ठंड लगातार बढ़ रही है। इन दिनों सुबह और शाम को शिमला से ज्यादा ठंड ऊना, सुंदरनगर, सोलन व कुल्लू में पड़ रही है।

शिमला का न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री, जबकि ऊना का 9.4, भुंतर का 4.9, सुंदरनगर का 5.4 और सोलन का 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। प्रदेश में सबसे कम तापमान केलंग में जमाव बिंदु से नीचे -3.2 डिग्री दर्ज किया गया है। धूप खिलने के बावजूद अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं आया है। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान ऊना में 28.3 डिग्री दर्ज किया गया है।

कहां कितना तापमान रहा (डिग्री सेल्सियस) स्थान, न्यूनतम, अधिकतम शिमला, 9.6, 17.4 सुंदरनगर, 5.4, 26.0 भुंतर, 4.9, 24.6 कल्पा, 0.8, 15.5 धर्मशाला, 10.6, 21.6 ऊना, 9.4, 28.3 नाहन, 14.3, 24.4 केलंग, -3.2, 9.8 सोलन, 6.1, 23.0 

chat bot
आपका साथी