Himachal Weather Update: धुंध के साथ शीतलहर बढ़ने को लेकर छह जिलों में यलो अलर्ट जारी

Himachal Weather Update हिमाचल प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप लगातार जारी है। मौसम विशेषज्ञों ने शुक्रवार को छह जिलों में धुंध के साथ शीतलहर चलने का यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने ऊना बिलासपुर हमीरपुर कांगड़ा सोलन व सिरमौर के लिए अलर्ट जारी किया।

By Rajesh SharmaEdited By: Publish:Fri, 18 Dec 2020 08:09 AM (IST) Updated:Fri, 18 Dec 2020 08:09 AM (IST)
Himachal Weather Update: धुंध के साथ शीतलहर बढ़ने को लेकर छह जिलों में यलो अलर्ट जारी
हिमाचल प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप लगातार जारी है।

धर्मशाला, जेएनएन। हिमाचल प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप लगातार जारी है। मौसम विशेषज्ञों ने शुक्रवार को छह जिलों में धुंध के साथ शीतलहर चलने का यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, सोलन व सिरमौर के लिए अलर्ट जारी किया। शुक्रवार सुबह निचले इलाकों में धुंध छाई हुई थी। वाहन चालकों को धुंध के बीच वाहन चलाने में कड़ी मशक्‍कत करनी पड़ी। इसका असर मैदानी इलाकों में ज्‍यादा देखने को मिलेगा। धुंध छाने से यातायात प्रभावित होगा और तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट आ सकती है। हालांकि आने वाले दिनों में मौसम के साफ रहने की संभावना जताई जा रही है। आगामी दिनों में सुबह और शाम की ठंड और बढ़ेगी और न्यूनतम तापमान में और गिरावट आएगी।

chat bot
आपका साथी