Himachal Weather Update: ताजा बर्फबारी से बढ़ी ठंड, यहां तापमान जमाव बिंदु से नीचे, जानिए दीपावली पर कैसा रहेगा मौसम

Himachal Weather Update हिमाचल प्रदेश दीपावली से पहले हुई बारिश व बर्फबारी से ठंड प्रचंड हो गई है। हालांकि लोगों के लिए राहत की बात है कि दीपावली पर मौसम साफ रहने का अनुमान है। मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार दीवाली पर मौसम साफ रहेगा।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Wed, 03 Nov 2021 07:35 AM (IST) Updated:Wed, 03 Nov 2021 07:35 AM (IST)
Himachal Weather Update: ताजा बर्फबारी से बढ़ी ठंड, यहां तापमान जमाव बिंदु से नीचे, जानिए दीपावली पर कैसा रहेगा मौसम
हिमाचल प्रदेश दीपावली से पहले हुई बारिश व बर्फबारी से ठंड प्रचंड हो गई है।

शिमला, धर्मशाला, जेएनएन। Himachal Weather Update, हिमाचल प्रदेश दीपावली से पहले हुई बारिश व बर्फबारी से ठंड प्रचंड हो गई है। हालांकि लोगों के लिए राहत की बात है कि दीपावली पर मौसम साफ रहने का अनुमान है। मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार दीवाली पर मौसम साफ रहेगा। पांच नवंबर को प्रदेश में एक-दो स्थानों पर वर्षा की संभावना है, जबकि बाकी सभी क्षेत्रों में मौसम के साफ रहने की संभावना है। इसके अलावा मंगलवार को जिला कांगड़ा में बारिश व धौलाधार पर बर्फबारी सहित कुछ स्थानों पर बादल छाए रहने के कारण तापमान में हल्की गिरावट आई है। आज बुधवार को मौसम के साफ रहने की संभावना जताई गई है।

प्रदेश में तीन सड़कें बंद हैं, जिसमें दो लाहुल-स्पीति और एक कुल्लू में बंद है। चंबा में 11 ट्रांसफार्मर खराब हैं, जिसके कारण बिजली आपूर्ति बाधित है। मौसम के करवट बदलते ही जिला लाहुल-स्पीति व मनाली की चोटियों पर बर्फ के फाहे गिरने का क्रम शुरू हो गया है। रोहतांग में भी हल्का हिमपात हुआ है। हालांकि रोहतांग दर्रा सैलानियों के लिए बंद है, लेकिन दर्रे पर वाहनों की आवाजाही मौसम पर निर्भर हो गई है।

स्थान,न्यनूतम,अधिकतम शिमला, 8.8, 18.4 सुंदरगनर, 6. 2, 26.8 भुंतर, 6.6, 20.3 कल्पा, -0.1, 13.6 धर्मशाला, 10.2, 20.2 ऊना, 12.7, 28.6 नाहन, 14.9, 26.9 केलंग, -2.9, 4.0 सोलन, 6.5, 24. 2

chat bot
आपका साथी