Himachal Weather Update: उपचुनाव के नतीजों के दिन सुबह से आसमां में छाए बादल, तापमान में गिरावट

Himachal Weather Update हिमाचल प्रदेश में उपचुनाव के नतीजों के दिन सुबह से आसमां में बादल छाए हुए हैं। सूर्य देव बादलों के पीछे छिप गए हैं इससे मौसम ठंडा है। तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Tue, 02 Nov 2021 07:24 AM (IST) Updated:Tue, 02 Nov 2021 07:24 AM (IST)
Himachal Weather Update: उपचुनाव के नतीजों के दिन सुबह से आसमां में छाए बादल, तापमान में गिरावट
हिमाचल प्रदेश में उपचुनाव के नतीजों के दिन सुबह से आसमां में बादल छाए हुए हैं।

शिमला, धर्मशाला, जेएनएन। Himachal Weather Update, हिमाचल प्रदेश में उपचुनाव के नतीजों के दिन सुबह से आसमां में बादल छाए हुए हैं। सूर्य देव बादलों के पीछे छिप गए हैं, इससे मौसम ठंडा है। तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि मौसम विशेषज्ञों ने मंगलवार को उपचुनाव की मतगणना के दिन मौसम साफ रहने और धूप खिलने की संभावना जताई थी। मौसम विभाग के अनुसार चार दिन तक मौसम साफ रहने की संभावना है। लेकिन जिला कांगड़ा सहित आसपास के जिलों में सुबह से बादल छाए हुए हैं व ठंड भी बढ़ गई है।

सोमवार को तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं आया। हालांकि सुबह के तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। शिमला से ज्यादा ठंडा सोलन रहा, जहां पर न्यूनतम तापमान कम दर्ज किया गया। शिमला में 8.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया, जबकि सोलन में 5.7 और सुंदरनगर में 6.1 डिग्री दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में वृद्धि की संभावना जताई गई है, जबकि न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी।

कहां कितना तापमान रहा (डिग्री सेल्सियस)

स्थान, न्यूनतम, अधिकतम शिमला, 8.5, 19.0 सुंदरनगर, 6. 1, 25.7 भुंतर, 6.5, 25.0 कल्पा, 1.0, 12.9 धर्मशाला, 11.0, 21.8 ऊना, 11.0, 30.5 नाहन, 14.9, 25.2 केलंग, -2.8, 10.2 सोलन, 5.7, 25.0

यह भी पढ़ें: LIVE Himachal By Election Result: आठ बजे शुरू होगी मतगणना, कुछ देर में आने लगेंगे रुझान

यह भी पढ़ें: दीपावली पर यात्रियों की मांग अनुसार चलाई जाएंगी एचआरटीसी बसें, दो दिन इन रूटों पर दौड़ेंगी स्‍पेशल बसें

chat bot
आपका साथी