Himachal Weather Update: प्रदेश में भारी बारिश से सुहावना हुआ मौसम, जानिए कब तक बरसेंगे मेघ

Himachal Weather Update हिमाचल प्रदेश में आधी रात के बाद से सुबह तक बारिश का दौर जारी रहा। सुबह पांच बजे के करीब प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में भारी बारिश हुई। तेज गरजना के साथ हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया है।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Tue, 31 Aug 2021 07:46 AM (IST) Updated:Tue, 31 Aug 2021 07:46 AM (IST)
Himachal Weather Update: प्रदेश में भारी बारिश से सुहावना हुआ मौसम, जानिए कब तक बरसेंगे मेघ
हिमाचल प्रदेश में आधी रात के बाद से सुबह तक बारिश का दौर जारी रहा।

शिमला, राज्य ब्यूरो। Himachal Weather Update, हिमाचल प्रदेश में आधी रात के बाद से सुबह तक बारिश का दौर जारी रहा। सुबह पांच बजे के करीब प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में भारी बारिश हुई। तेज गरजना के साथ हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। मौसम विभाग की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार 31 अगस्त को प्रदेश के कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। पहली सितंबर से अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा। हालांकि एक-दो स्थानों पर बारिश की होने की संभावना है।

रविवार रात कुछ स्थानों पर बारिश हुई। भूस्खलन से हमीरपुर में दो व मंडी में एक मकान को नुकसान पहुंचा है। जिला मंडी में पांच सड़कें बंद हैं। इन्हें बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं। लाहुल-स्पीति में चार ट्रांसफार्मर खराब होने से विद्युत आपूर्ति बाधित है।

बारिश से कुछ स्थानों पर अधिकतम तापमान में करीब एक डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है। आने वाले दिनों में तापमान में और वृद्धि की संभावना है। नाहन में 23.6, धर्मशाला में 21.4, हमीरपुर में 12, बिलासपुर में 3.7 व शिमला में एक मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।    

प्रदेश में पहाडि़यों पर हलका हिमपात होने की भी सूचना है, इस कारण मौसम ठंडक का अहसास करवाने लगा है। रविवार शाम को भी पहाड़ों पर बर्फबारी हुई थी। भरमौर के मणिमहेश पर्वत सहित डल झील में बर्फबारी हुई थी। इस कारण वहां मौजूद श्रद्धालुओं को वापस गौरीकुंड भेज दिया गया था।

प्रदेश में कहां कितना तापमान स्थान, न्यूनतम, अधिकतम शिमला, 14.6, 24.0 सुंदरनगर, 17.8, 31.0 भुंतर, 16.0, 31.8 कल्पा, 8.4, 23.4 धर्मशाला, 18.2, 26.2 ऊना, 22.5, 34.4 नाहन, 23.1, 27.3 केलंग, 6.6, 22.5 सोलन, 18.5, 29.2

chat bot
आपका साथी