Himachal Weather Update: प्रदेश में फ‍िर करवट बदलेगा मौसम, दस जिलों में बारिश का अलर्ट

Himachal Weather Update हिमाचल प्रदेश में एक बार फ‍िर मौसम करवट बदलेगा। प्रदेश के अधिकांश भागों में दो दिन सोमवार और मंगलवार को धूप खिलने के बाद बुधवार से दोबारा मौसम बदलेगा। जनजातीय जिला लाहुल-स्पीति व किन्नौर को छोड़कर शेष सभी जिलों में बारिश होने की संभावना है।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Mon, 17 May 2021 07:58 AM (IST) Updated:Mon, 17 May 2021 07:58 AM (IST)
Himachal Weather Update: प्रदेश में फ‍िर करवट बदलेगा मौसम, दस जिलों में बारिश का अलर्ट
हिमाचल प्रदेश में एक बार फ‍िर मौसम करवट बदलेगा।

धर्मशाला/शिमला, जेएनएन। Himachal Weather Update, हिमाचल प्रदेश में एक बार फ‍िर मौसम करवट बदलेगा। प्रदेश के अधिकांश भागों में दो दिन सोमवार और मंगलवार को धूप खिलने के बाद बुधवार से दोबारा मौसम बदलेगा। जनजातीय जिला लाहुल-स्पीति व किन्नौर को छोड़कर शेष सभी जिलों में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए ऑरेंज व यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के निदेशक डा. मनमोहन सिंह का कहना है कि 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से हवा चलेगी और कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है।

रविवार को पूरा दिन प्रदेश में धूप खिलने से तापमान में वृद्धि हुई है। ऊना शहर में 38.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। केलंग में न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री रहा। नौ शहरों सुंदरनगर, भुंतर, ऊना, नाहन, सोलन, कांगड़ा, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा में 30 डिग्री से अधिक तापमान रहा। दाे दिन धूप पड़ने के कारण सुबह से ही पसीने छूटने लगे हैं। मैदानी इलाकों में सुबह ही तपिश महसूस की जा रही है। हालांकि पहाड़ी इलाकों में अभी तापमान सामान्‍य बना हुआ है। लोगों को सुबह शाम गर्म बस्‍त्र पहनने पड़ रहे हैं।

यह भी पढ़ें: कोविड वैक्‍सीनेशन के बाद कुछ समय के लिए डाउन होती है इम्‍यूनिटी, जानिए किस तरह बरतें सावधानी

यह भी पढ़ें: उच्च रक्तचाप के मरीजों के लिए कोरोना ज्यादा खतरनाक, 35 फीसद पहाड़ी लोग भी इसकी चपेट में, जानिए बचाव के उपाय

यह भी पढ़ें: हिमाचल में अब चेरी के साथ सेब और सब्‍ज‍ियां खरीदने भी खेतों में पहुंचेंगी नामी कंपनियां, पढ़ें खबर

कहां कितना रहा तापमान (डिग्री सेल्सियस)

स्थान, न्यूनतम, अधिकतम शिमला, 14.2, 24.0 सुंदरनगर, 12.7, 32.6 भुंतर, 10.6, 31.8 कल्पा, 4.0, 20.6 धर्मशाला, 14.4, 25.8 ऊना, 19.2, 38.2 नाहन, 19.5, 33.0 केलंग, 2.4, 15.5 पालमपुर, 16.0, 28.2 सोलन, 12.4, 31.3 मनाली, 7.6, 24.0 कांगड़ा, 16.2, 34.1 मंडी, 13.1, 33.1 बिलासपुर, 15.6, 37.8 हमीरपुर, 16.0, 36.5 चंबा, 13.2, 31.8 डलहौजी, 13.5, 19.6

यह भी पढ़ें: Himachal Coronavirus Update: कोरोना संक्रमित मरीजों के स्वस्थ होने की दर में सुधार, मौत का आंकड़ा बढ़ा

chat bot
आपका साथी