Himachal Weather Update: मौसम ने बदली करवट, बर्फबारी के बाद तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट

Himachal Weather Update हिमाचल प्रदेश में मौसम ने अप्रैल में करवट बदली हुई है। लगातार दूसरे दिन मंगलवार को भी प्रदेशभर में बादल छाए हुए हैं व पहाड़ों पर बर्फबारी हाे रही है। हिमपात होने से मौसम ठंडा बना हुआ है।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Tue, 06 Apr 2021 10:26 AM (IST) Updated:Tue, 06 Apr 2021 10:26 AM (IST)
Himachal Weather Update: मौसम ने बदली करवट, बर्फबारी के बाद तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट
हिमाचल प्रदेश में मौसम ने अप्रैल में करवट बदली हुई है।

शिमला/मनाली, जागरण टीम। Himachal Weather Update, हिमाचल प्रदेश में मौसम ने अप्रैल में करवट बदली हुई है। लगातार दूसरे दिन मंगलवार को भी प्रदेशभर में बादल छाए हुए हैं व पहाड़ों पर बर्फबारी हाे रही है। हिमपात होने से मौसम ठंडा बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में अधिकतर स्थानों पर हिमपात व निचले क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है। सोमवार को प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में बादल छाए रहे और कुछ स्थानों पर बारिश हुई। इस कारण अधिकतम तापमान में चार से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है, जबकि न्यूनतम तापमान में पांच से छह डिग्री तक वृद्धि हुई है।

शिमला का न्यूनतम तापमान 14.6 पर पहुंच गया, जो सोलन और धर्मशाला से अधिक रहा। प्रदेश में शिमला सहित कई क्षेत्रों में सोमवार को तेज हवा चलती रही। कल्पा में 5.2 मिलीमीटर, सांगला में तीन और भुंतर में एक मिलीमीटर से अधिक बारिश हुई।

रोहतांग सहित प्रदेश की चोटियों पर सोमवार को ताजा हिमपात हुआ। सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मनाली-लेह मार्ग बंद हो गया है। अटल रोहतांग टनल सैलानियों के लिए बंद कर दी है। पर्यटकों को सोलंगनाला तक ही जाने की अनुमति है। टनल के दोनों छोर सहित लाहुल घाटी की ऊंचाई वाले ग्रामीण क्षेत्रों में हिमपात जारी है। टनल पर पर्यटक वाहनों की आवाजाही मौसम पर निर्भर रहेगी।

कहां कितना रहा तापमान (डिग्री सेल्सियस)

स्थान, न्यूनतम, अधिकतम शिमला, 14.6, 19.0 सुंदरनगर, 16.0, 24.3 भुंतर, 14.5, 18.4 कल्पा, 3.4, 10.1 धर्मशाला, 12.4, 21.6 ऊना, 14.6, 34.2 नाहन, 18.9, 31.4 केलंग, 0.8, 07.3 सोलन, 12.0, 29.4
chat bot
आपका साथी