Himachal Weather Update: ताजा हिमपात से ठिठुरा हिमाचल, जानिए कब तक होगी बारिश और बर्फबारी

Himachal Weather Update हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है। ताजा बर्फबारी से पूरा प्रदेश कड़ाके की ठंड की चपेट में आ गया है। न्यूनतम तापमान में भी दो से चार डिग्री तक की गिरावट आई है।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Mon, 06 Dec 2021 08:07 AM (IST) Updated:Mon, 06 Dec 2021 01:34 PM (IST)
Himachal Weather Update: ताजा हिमपात से ठिठुरा हिमाचल, जानिए कब तक होगी बारिश और बर्फबारी
हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है।

शिमला, धर्मशाला, जागरण टीम। Himachal Weather Update, हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है। ताजा बर्फबारी से पूरा प्रदेश कड़ाके की ठंड की चपेट में आ गया है। न्यूनतम तापमान में भी दो से चार डिग्री तक की गिरावट आई है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार और मंगलवार को कई स्थानों पर हिमपात और बारिश की संभावना है। मनाली में सीजन का पहला हिमपात हुआ है। वहीं लाहुल स्‍पीति के जिला मुख्‍यालय केलंग में आधा फीट तक हिमपात हुआ है।

एक दिन की धूप के बाद रविवार को फिर प्रदेश के कई स्थानों पर हिमपात हुआ। सोमवार को भी यह सिलसिला जारी है। बारालचा व शिंकुला में दो फीट और रोहतांग में डेढ़ फीट ताजा बर्फबारी हुई। किन्नौर और लाहुल-स्पीति में भी बर्फ गिरी। अटल टनल रोहतांग के दोनों छोर पर भी हिमपात हुआ है। मौसम को देखते हुए पर्यटकों को सोलंगनाला से आगे नहीं जाने दिया जा रहा है। रविवार को फार व्हील ड्राइव वाहन ही सोलंगनाला से अटल टनल तक जा सके थे। लेकिन आज वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी।

यह भी पढ़ें: Snowfall In Manali: मनाली में सीजन की पहली बर्फबारी, आधी रात को होटल से निकले पर्यटक, देखिए तस्‍वीरें

वहीं, प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में भी शाम व रात को बारिश हुई। चंबा में 21 मिलीमीटर, मनाली में पांच और भुंतर में चार मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। हिमपात के कारण प्रदेश में 12 सड़कों पर यातायात बंद है और 71 ट्रांसफार्मर खराब होने से विद्युत आपूर्ति बाधित है। लाहुल-स्पीति में ही 65 ट्रांसफार्मर खराब हैं। हिमपात में बिजली नहीं होने से यहां लोगों की परेशानी बढ़ गई है। हिमपात व बारिश के बाद एक बार फिर ठंड बढ़ गई है और अधिकतम तापमान में दो से छह डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें: Snowfall In Shimla: कुफरी नारकंडा व खड़ापत्‍थर में बर्फबारी से ऊपरी शिमला के लिए आवाजाही बंद

कहां कितना तापमान रहा (डिग्री सेल्सियस) स्थान, न्यूनतम, अधिकतम शिमला, 7.0, 15.3 सुंदरनगर, 7.9, 20.6 भुंतर, 8.3, 15.9 कल्पा, 1.2, 7.8 धर्मशाला, 9.2, 17.4 ऊना, 10.6, 25.2 नाहन, 12.1, 21.0 केलंग, -1.5, 2.3 सोलन, 8.2, 20.0 मनाली, 5.2, 9.2

chat bot
आपका साथी