Himachal Weather Update: ताजा बर्फबारी के बाद कड़ाके की ठंड, दो दिन भारी हिमपात की संभावना

Himachal Weather Update हिमाचल प्रदेश में ताजा बर्फबारी के बाद ठंड बढ़ गई है। बारिश-हिमपात के बाद न्यूनतम के साथ अधिकतम तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग के अनुसार छह दिसंबर तक हिमपात व बारिश की संभावना है।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Sat, 04 Dec 2021 07:58 AM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 07:59 AM (IST)
Himachal Weather Update: ताजा बर्फबारी के बाद कड़ाके की ठंड, दो दिन भारी हिमपात की संभावना
हिमाचल प्रदेश में ताजा बर्फबारी के बाद ठंड बढ़ गई है।

शिमला/मनाली, जागरण टीम। Himachal Weather Update, हिमाचल प्रदेश में ताजा बर्फबारी के बाद ठंड बढ़ गई है। बारिश-हिमपात के बाद न्यूनतम के साथ अधिकतम तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग के अनुसार छह दिसंबर तक हिमपात व बारिश की संभावना है। पांच व छह को भारी हिमपात व बारिश हो सकती है। हालांकि आज शनिवार को मौसम ने कुछ राहत दी है। प्रदेश के कुछ हिस्‍सों में धूप खिली है। लेकिन कल से फ‍िर भारी बर्फबारी की संभावना जताई गई है। ऐसे में लोगों को कड़ाके की ठंड सहने के लिए तैयार रहना होगा।

रोहतांग सहित कुंजम, शिंकुला व बारालाचा दर्रे में तीसरे दिन भी हिमपात जारी रहा। शुक्रवार को मंडी जिला के बरोट, पराशर, शिकारी देवी व कमरुनाग में इस सीजन की पहली बर्फबारी हुई। शिमला के नारकंडा सहित लाहुल-स्पीति, किन्नौर में भी हिमपात हुआ है। लाहुल-स्पीति में जनजीवन अस्त व्यस्त है। अटल टनल रोहतांग के दोनों छोर बर्फ से ढक गए हैं। टनल सैलानियों के लिए बंद कर दी गई है। रोहतांग दर्रा पहले से ही बंद है।

सैलानियों को सोलंगनाला तक ही जाने की अनुमति रहेगी। फार व्हील ड्राइव स्थानीय वाहनों को ही अटल टनल होते हुए लाहुल जाने की अनुमति होगी। रोहतांग में एक फीट, जबकि बारालाचा, शिंकुला में डेढ़ फीट ताजा हिमपात हुआ है। मनाली में 12 मिलीमीटर, बलद्वाड़ा में छह, शिमला में तीन मिलीमीटर बारिश हुई। कुल्लू में हुई बारिश के कारण पांच दिसंबर को होने वाला यूएफएल इवेंट स्थगित कर दिया गया है। वहीं, दिल्ली-भुंतर हवाई उड़ान व चंडीगढ़-शिमला-भुंतर हैली टैक्सी उड़ान शुक्रवार को बारिश के कारण प्रभावित हुई।

44 सड़कों पर यातायात बंद

हिमपात के बाद प्रदेश में 44 सड़कों पर यातायात बंद है। इनमें 42 सड़कें लाहुल-स्पीति में बंद हैं। प्रदेश में 87 ट्रांसफार्मर खराब हैं, जिनमें 65 लाहुल-स्पीति और 22 किन्नौर में खराब होने से बिजली आपूर्ति बाधित है।

कहां कितना तापमान रहा (डिग्री सेल्सियस) स्थान, न्यूनतम, अधिकतम शिमला,5.2,10.9 सुंदरनगर,8.4,18.0 भुंतर,9.0,15.1 कल्पा,2.2,5.0 धर्मशाला,10.6,18.6 ऊना,10.2,24.3 नाहन,13.7,19.1 केलंग,-1.7,4.3 सोलन,9.5,15.0 मनाली,6.8,10.0

chat bot
आपका साथी