जून में बूंदाबांदी तक सीमित रही बारिश, इन चार जिलों कम बरसे बादल, गर्म हवाओं ने छुड़ाए पसीने

इस बार 13 जून को मानसून ने दस्तक दे दी थी मगर मानसून की बारिश पूरे राज्य में सक्रिय नहीं रही। नतीजतन प्रदेश के चार जिलों में बारिश कम हुई। ये चार जिले हैं चंबा हमीरपुर कांगड़ा व लाहुल-स्पीति। अभी तक कमजोर पड़े मानसून से दोबारा सक्रियता नहीं आई है।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Thu, 01 Jul 2021 01:39 PM (IST) Updated:Thu, 01 Jul 2021 01:39 PM (IST)
जून में बूंदाबांदी तक सीमित रही बारिश, इन चार जिलों कम बरसे बादल, गर्म हवाओं ने छुड़ाए पसीने
13 जून को मानसून ने दस्तक दे दी थी मगर मानसून की बारिश पूरे राज्य में सक्रिय नहीं रही।

शिमला, राज्य ब्यूरो। Himachal Weather, प्रदेश के चार जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक होने के कारण सिरमौर, सोलन, ऊना व कांगड़ा जिलों में गर्म हवाएं चली। ऊना में रिकॉर्ड 42.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। इस बार 13 जून को मानसून ने दस्तक दे दी थी मगर मानसून की बारिश पूरे राज्य में सक्रिय नहीं रही। नतीजतन प्रदेश के चार जिलों में बारिश कम हुई। ये चार जिले हैं चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा व लाहुल-स्पीति। अभी तक कमजोर पड़े मानसून से दोबारा सक्रियता नहीं आई है। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार व शनिवार को प्रदेश में आंधी के साथ भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। शुक्रवार से अगले तीन दिनों तक राज्य में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

माैसम विभाग के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह का कहना है जून महीने के दौरान बारिश के 24 दिन रहे। लेकिन बारिश कई स्थानों मेें बूंदाबांदी तक सीमित रही।

यह भी पढ़ें: 67 वर्ष का हो गया आपका बिलासपुर जिला, 1947 में राजा ने स्‍वतंत्र कहलूर राज्‍य का देखा था सपना, जानिए रोचक तथ्‍य

यह भी पढ़ें: थप्पड़ और लात से आगे सीखने की बात, पर क्‍या अब पुलिस पर भी बिठानी पड़ेगी पुलिस

ऊना में रिकॉर्ड 42.2 डिग्री पहुंचा अधिकतम तापमान

प्रदेश में गर्मी चरम पर पहुंच गई है, ऊना शहर में रिकॉर्ड 42.2 डिग्री अधिकतम तापमान रहा। जोकि सामान्य से 3 से 4 डिग्री अधिक है। प्रदेश के 12 शहरों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री से अधिक रहा। जिनमें सुंदरनगर, भुंतर, धर्मशाला, ऊना, नाहन, पालमपुर, सोलन, कांगड़ा, मंडी, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा में तापमान अधिक रहा।

जून महीने में कितनी बारिश हुई

प्रदेश के पांच जिलों चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा, लाहुल-स्पीति जून महीने में प्रदेश के चार जिलों चंबा, कांगड़ा, लाहुल-स्पीति व हमीरपुर में कम बारिश हुई। यदि बारिश के प्रतिशत की बात की जाए तो राज्य के नौ जिलों में बारिश का प्रतिशत नीचे रहा। प्रदेश के जनजातीय जिला लाहुल-स्पीति में पिछले साल की तुलना में बारिश -50 फीसद कम गिरी।

chat bot
आपका साथी