केलंग में -3.5 डिग्री और ऊना में 37.8 डिग्री तक पहुंचा तापमान, जानिए आगामी दिनों में कैसा रहेगा मौसम

Himachal Weather Update हिमाचल प्रदेश में बीते दिनों हुई बारिश व बर्फबारी के बाद गर्मी से राहत मिली थी लेकिन अब एक बार फिर से सूर्य देव प्रचंड हो गए हैं। प्रदेश के 9 शहरों में दिन का तापमान 30 डिग्री से पार पहुंच गया है।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Tue, 27 Apr 2021 11:29 AM (IST) Updated:Tue, 27 Apr 2021 11:29 AM (IST)
केलंग में -3.5 डिग्री और ऊना में 37.8 डिग्री तक पहुंचा तापमान, जानिए आगामी दिनों में कैसा रहेगा मौसम
प्रदेश के 9 शहरों में दिन का तापमान 30 डिग्री से पार पहुंच गया है।

धर्मशाला/शिमला, जेएनएन। Himachal Weather Update, हिमाचल प्रदेश में बीते दिनों हुई बारिश व बर्फबारी के बाद गर्मी से राहत मिली थी, लेकिन अब एक बार फिर से सूर्य देव प्रचंड हो गए हैं। प्रदेश के 9 शहरों में दिन का तापमान 30 डिग्री से पार पहुंच गया है। दो दिनों के दौरान गर्मी तपने से जनजातीय क्षेत्रों को छोड़कर राज्य में ठंड बहुत कम रह गई है। आने वाले दो-तीन दिनों के दौरान समूचे राज्य में मौसम साफ रहने की संभावना व्यक्त की गई है। ताजा बर्फबारी होने से जनजातीय क्षेत्र कड़ाके की ठंड का सामना कर रहे हैं। इन क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से नीचे है और समूचे क्षेत्र में बर्फानी हवाएं चल रही है।

मौसम विभाग के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह का कहना है कि आने वाले दो-तीन दिनों के दौरान अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा। उसके बाद भी प्रदेश के मध्यम व अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर बारिश या हलकी बर्फबारी हो सकती है। अधिकतम तापमान के मामले में 30 डिग्री से पार पहुंचने वाले शहरों में ऊना, सुंदरनगर, भुंतर, नाहन, सोलन, कांगड़ा, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, मंडी शामिल हैं। पिछले चौबीस घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री तापमान में वृद्धि दर्ज हुई।

राज्य में तापमान की स्थिति शहर न्यूनतम अधिकतम शिमला 14.0 25.4 सुंदरनगर 10.8 33.4 भुंतर 8.2 31.8 कल्पा 3.6 17.2 धर्मशाला 13.8 26.4 ऊना 15.0 37.8 नाहन 16.3 32.2 केलंग -3.5 7.7 पालमपुर 13.5 28.3 सोलन 10.0 33.0 मनाली 7.0 25.0 कांगड़ा 14.6 34.0 मंडी 12.0 33.3 बिलासपुर 15.0 34.0 हमीरपुर 14.8 33.2 चंबा 11.2 31.8 डलहौजी 14.5 19.5 कुफरी 19.5

chat bot
आपका साथी