Himachal Weather Forecast: भारी बर्फबारी के बाद कड़ाके की ठंड, यहां माइनस नौ डिग्री तक पहुंचा तापमान

Himachal Weather Forecast हिमाचल प्रदेश में मौसम आगामी दिनों में काफी हद तक राहत प्रदान करेगा। पांच दिसंबर तक मौसम के साफ रहने की संभावना है। शनिवार को सुबह की शुरुआत धूप की किरणों के साथ हुई। हालांकि भारी हिमपात के कारण प्रदेश में अभी भी 126 सड़कें बंद हैं।

By Rajesh SharmaEdited By: Publish:Sat, 28 Nov 2020 08:59 AM (IST) Updated:Sat, 28 Nov 2020 10:59 AM (IST)
Himachal Weather Forecast: भारी बर्फबारी के बाद कड़ाके की ठंड, यहां माइनस नौ डिग्री तक पहुंचा तापमान
हिमाचल प्रदेश में मौसम आगामी दिनों में काफी हद तक राहत प्रदान करेगा।

धर्मशाला/शिमला, जेएनएन। हिमाचल प्रदेश में मौसम आगामी दिनों में काफी हद तक राहत प्रदान करेगा। पांच दिसंबर तक मौसम के साफ रहने की संभावना है। शनिवार को सुबह की शुरुआत धूप की किरणों के साथ हुई। हालांकि भारी हिमपात के कारण प्रदेश में अभी भी 126 सड़कें बंद हैं। शिमला जोन में 54, मंडी जोन में 57 और कांगड़ा जोन में 15 सड़कें बंद हैं। इन सड़कों को खोलने में तीन से चार दिन का और समय लग सकता है। शुक्रवार को धूप खिलने से ठंड से कुछ राहत मिली, लेकिन न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि अधिकतम तापमान में नौ डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि दर्ज की गई है। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान ऊना में 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जबकि सबसे कम तापमान केलंग में -9.9 डिग्री दर्ज किया गया है, जो सीजन का सबसे कम तापमान है।

वहीं, सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने मनाली-केलंग मार्ग आपात स्थिति के लिए बहाल कर दिया है। अटल टनल रोहतांग के दोनों छोर में डेढ़ से दो फीट तक बर्फ जमी हुई है। बीआरओ ने वीरवार को टनल के दोनों ओर से बर्फ हटाने का कार्य शुरू किया और शुक्रवार को मनाली-केलंग मार्ग आपात स्थिति के लिए बहाल कर दिया। वहीं, कुल्लू जिला प्रशासन ने अब सोलंगनाला पर्यटकों के लिए बहाल कर दिया है। शुक्रवार को धूप खिलते ही यहां सैलानियों की भीड़ उमड़ पड़ी।

कहां कितना रहा तापमान (डिग्री सेल्सियस)

स्थान, न्यूनतम, अधिकतम शिमला, 5.0, 17.4 सुंदरनगर, 3.0, 23.2 भुंतर, 3.0, 15.6 कल्पा, -3.6, 5.6 धर्मशाला, 6.6, 15.4 ऊना, 6.0, 27.0 केलंग, -9.9, -1.0
chat bot
आपका साथी