Himachal Pradesh Vidhan Sabha Monsoon Session: हिमाचल विधानसभा का मानसून सत्र आज से, चढ़ेगा सियासी पारा

Himachal Pradesh Vidhan Sabha Monsoon Session रिमझिम बारिश के बीच पहाड़ों की रानी शिमला का सियासी पारा सोमवार से बढ़ जाएगा। सोमवार को शुरू होने वाला हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 13 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान कुल 10 बैठकें होंगी।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 07:46 AM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 09:58 AM (IST)
Himachal Pradesh Vidhan Sabha Monsoon Session: हिमाचल विधानसभा का मानसून सत्र आज से, चढ़ेगा सियासी पारा
रिमझिम बारिश के बीच पहाड़ों की रानी शिमला का सियासी पारा सोमवार से बढ़ जाएगा।

शिमला, राज्‍य ब्‍यूरो। Himachal Pradesh Vidhan Sabha Monsoon Session, रिमझिम बारिश के बीच पहाड़ों की रानी शिमला का सियासी पारा सोमवार से बढ़ जाएगा। सोमवार को शुरू होने वाला हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 13 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान कुल 10 बैठकें होंगी। विधायक 953 सवाल पूछकर सरकार को घेरेंगे। विपक्षी दल कांग्रेस के विधायक सरकार को कई मुद्दों पर घेरने के लिए चक्रव्यूह रच रहे हैं। सत्ता पक्ष ने इसे भेदने की पुख्ता रणनीति बनाई है। प्रदेश की राजनीति में सबसे मजबूत स्तंभ रहे पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बगैर कांग्रेस की भी परीक्षा होगी। सत्र के कांग्रेस विधायकों को वह हर मोड़ पर याद आएंगे।

भाजपा ने भी नरेंद्र बरागटा के तौर पर बड़ा नेता खोया है। वह न केवल मुख्य सचेतक थे, बल्कि सदन में बागवानों के हितों की आवाज बुलंद करने वो नेता भी थे। पहले दिन सदन इन दिवंगत नेताओं को नमन करेगा। शोक उदगार प्रस्ताव के माध्यम से श्रद्धांजलि देकर इनके योगदान को याद किया जाएगा।

कांग्रेस की अंदरूनी सियासत की भी दिखेगी झलक

कांग्रेस में पत्र बम के जरिये अध्यक्ष बदलने की बातें हो रही हैं। ऐसे हालात में सत्र के दौरान पार्टी नेताओं की नेतृत्व क्षमता की भी परख होगी। नए अध्यक्ष पद की दौड़ में जिन नेताओं की चर्चाएं चल रही हैं, उनमें ज्यादातर सदन के भीतर होंगे। इसमें रामलाल ठाकुर, आशा कुमारी, सुखविंदर सिंह सुक्खू और हर्षवर्धन चौहान प्रमुख रहेंगे। सदन से बाहर कौल सिंह ठाकुर सरकार को सत्र से पहले घेर ही रहे हैं। पिछले सत्र के दौरान नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री सत्ता पक्ष से अकेले ही भिड़ते दिखे थे।

ड्रोन से होगी निगरानी, 40 लोगों को ही पास

मानसून सत्र के दौरान पहली बार दो ड्रोन से विधानसभा परिसर की निगरानी की जाएगी। विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने बताया कि कोरोना काल में पहली बार लोग विधानसभा की कार्यवाही देख सकेंगे। इसके लिए हर दिन 40 पास जारी होंगे।

chat bot
आपका साथी