Himachal Vidhan Sabha Dispute: कांग्रेस नेताओं ने शर्मसार की देवभूमि हिमाचल : भाजपा

Himachal Vidhan Sabha Dispute भाजपा के वरिष्ठ नेता हरबंस लाल कालिया ने शिमला विधानसभा परिसर में हंगामे की निंदा की है। उन्‍होंने कहा राज्यपाल के अभिभाषण के उपरांत कांग्रेस द्वारा जिस प्रकार से शिमला में उत्पात मचाया गया यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 09:02 AM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 09:02 AM (IST)
Himachal Vidhan Sabha Dispute: कांग्रेस नेताओं ने शर्मसार की देवभूमि हिमाचल :  भाजपा
भाजपा ने शिमला विधानसभा परिसर में हंगामे की निंदा की है।

जसवां परागपुर, जेएनएन। भाजपा के वरिष्ठ नेता तथा जसवां परागपुर भाजपा मंडल के पूर्व अध्यक्ष हरबंस लाल कालिया ने शिमला विधानसभा परिसर में हंगामे की निंदा की है। उन्‍होंने कहा राज्यपाल के अभिभाषण के उपरांत कांग्रेस द्वारा जिस प्रकार से शिमला में उत्पात मचाया गया, यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। उन्होंने कहा प्रदेश में कांग्रेस के पास विपक्ष का नेता बनने लायक भी विधायक नहीं हैं, लेकिन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने उदारता दिखाते हुए कांग्रेस को विपक्ष के नेता के रूप में सम्मान दिया है पर कांग्रेसी इस सम्मान के लायक नहीं हैं।

उन्होंने कहा देशभर में कांग्रेस समाप्ति के कगार पर है। लेकिन सुर्खियों में बने रहने के लिए इस प्रकार के कृत्यों को अंजाम दिया जा रहा है, जिसे लोकतंत्र में उचित नहीं ठहराया जा सकता। उन्होंने पूर्व सरकार के मंत्रियों पर निशाना साधते हुए कहा कि विजिलेंस जांच की आहट से कांग्रेस पार्टी के विधायक तिलमिलाए हुए हैं, जिस कारण उनके द्वारा बेहूदा हरकतों को अंजाम दिया जा रहा है, जिसे प्रदेश की जनता कतई सहन नहीं करेगी।

उन्होंने कहा कि उपलब्धियों के नाम पर भारतीय जनता पार्टी की सरकार के पास एक लंबी लिस्ट है और कांग्रेस सरकार के पूर्व मंत्रियों के खिलाफ भी भ्रष्टाचार के ढेर सारे सबूत हैं। कालिया ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को पहली दफा ऐसा मुख्यमंत्री मिला है जो सबको साथ लेकर चलने में विश्वास रखता है, लेकिन कांग्रेस मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की शराफत को उनकी कमजोरी न समझें।

chat bot
आपका साथी