निलंबन से पहले सरकार ने की बड़ी कसरत, विस अध्यक्ष के चैंबर में हुई बैठक, डीजीपी व मुख्य सचिव तलब

Himachal Vidhan Sabha Dispute कांग्रेस विधायकों के निलंबन से पूर्व सत्ता पक्ष ने विधानसभा अध्यक्ष के चैंबर में बड़ी कसरत की। आपात बैठक राज्यपाल के साथ हुए अमर्यादित व्यवहार पर की गई। इनमें विपिन परमार जयराम ठाकुर उपाध्यक्ष हंसराज संसदीय कार्यमंत्री सुरेश भारद्वाज विधानसभा सचिव यशपाल शर्मा भी मौजूद रहे।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 11:43 AM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 11:43 AM (IST)
निलंबन से पहले सरकार ने की बड़ी कसरत, विस अध्यक्ष के चैंबर में हुई बैठक, डीजीपी व मुख्य सचिव तलब
कांग्रेस विधायकों के निलंबन से पूर्व सत्ता पक्ष ने विधानसभा अध्यक्ष के चैंबर में बड़ी कसरत की।

शिमला, जेएनएन। कांग्रेस विधायकों के निलंबन से पूर्व सत्ता पक्ष ने विधानसभा अध्यक्ष के चैंबर में बड़ी कसरत की। यह आपात बैठक राज्यपाल के साथ हुए अमर्यादित व्यवहार पर की गई। इनमें अध्यक्ष विपिन परमार, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, उपाध्यक्ष हंसराज, संसदीय कार्यमंत्री सुरेश भारद्वाज, विधानसभा सचिव यशपाल शर्मा भी मौजूद रहे। इस बीच मंत्री भी बैठक में आए। बैठक में शिमला के एसपी मोहित चावला से लेकर डीजीपी संजय कुंडू को तलब किया गया। पुलिस और सीआइडी के आला अधिकारियों की भी खूब उठक बैठक हुई। इसमें कानूनी पहलुओं पर गहन चर्चा की और कार्रवाई करने के विकल्पों के बारे में विचार- विमर्श किया।

मुख्यमंत्री ने कहा, दोबारा हो रहा सत्र

बैठक से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर साढ़े बारह बजे बाहर आए, अध्यक्ष के चैंबर के बाहर मीडिया कर्मियों का जमावड़ा लगा हुआ था, आते ही बोले, सत्र दोबारा हो रहा है। इसके बाद वह भाजपा विधायक दल की बैठक में हिस्सा लेने गए। इस बैठक में भाजपा विधायकों ने कांग्रेस विधायकों के कृत्य के लिए कड़ी से कड़ी कारवाई करने की मांग की। इसमें उन्होंने कई सुझाव भी दिए।

एक बजे फिर आरंभ हुआ सत्र

इसके बाद सत्र दोपहर एक बजे दोबारा आरंभ हुआ। इनमें सत्ता पक्ष ने पूरी घटना की कड़े शब्दों में ङ्क्षनदा की।

मार्शल की होती है तैनाती

सत्र के दौरान मार्शल की भी तैनाती होती है। सदन के अंदर डीएसपी रैंक का अधिकारी यहां तैनात रहता है। जबकि बाहर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त रहते हैं।

chat bot
आपका साथी