टॉग लेन चेरीटेबल ट्रस्ट को वेदांत संकल्प सम्मान

हिमाचल वेदांत केंद्र धर्मशाला की ओर से वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 24 Sep 2018 06:50 PM (IST) Updated:Mon, 24 Sep 2018 07:06 PM (IST)
टॉग लेन चेरीटेबल ट्रस्ट को वेदांत संकल्प सम्मान
टॉग लेन चेरीटेबल ट्रस्ट को वेदांत संकल्प सम्मान

जागरण संवाददाता, धर्मशाला : हिमाचल वेदांत केंद्र धर्मशाला की ओर से स्वामी विवेकानंद के शिकागो भाषण की 125वीं वर्षगांठ पर गोरखा भवन में वाíषक उत्सव का आयोजन किया गया। विवेकानंद आश्रम अंदराहड़ से साहस महाराज ने भागवत गीता का संदेश दिया। प्रो. रोमेश दत्त ने कहा महान व्यक्ति वह है जिसने वसुधा को ही अपना कुटुंब माना है। वेदांत केंद्र धर्मशाला ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फरसेटगंज, बगली, जदरांगल, मंदल, टंग नरवाणा व कन्या विद्यालय धर्मशाला से चयनित 21 विद्याíथयों को लेखन सामग्री भेंट की। तिब्बती संन्यासी जामयांग ला ने वेदांत केंद्र की ओर से विद्याíथयों को सम्मानित किया।

टॉग लेन चेरिटेबल ट्रस्ट सराह को वेदांत संकल्प सम्मान प्रदान किया गया। वहीं, सेवानिवृत्त कर्नल कर्म ¨सह को वेदांत समर्पण सम्मान प्रदान किया गया। भारतीय खेल प्राधिकरण के एथलेटिक्स कोच केहर ¨सह पटियाल, धर्मशाला महाविद्यालय से डॉ. सविता ¨सह व प्रधानाचार्य सुरेंद्र कपूर को वेदांत गुरु सम्मान से सम्मानित किया गया। इस दौरान भारत की लोक संस्कृति विषय पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता करवाई गई। वरिष्ठ वर्ग में धर्मशाला महाविद्यालय से उपासना प्रथम, दीपिका द्वितीय व नताशा तृतीय स्थान पर रही। कनिष्ठ वर्ग में साई एजुकेयर योल से राधा प्रथम, कन्या विद्यालय धर्मशाला से वैशाली द्वितीय व हाइलैंड से कणव तृतीय स्थान पर रहे। सेवानिवृत्त कर्नल कर्म ¨सह ने मोबाइल पुस्तकालय की आधारशिला रखी।

chat bot
आपका साथी